गिरफ्तार आरोपियों के द्वारा इंदौर के थाना बाणगंगा, थाना एरोड्रम एवं जिला देवास क्षेत्र में दिया था वाहन चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कुल 03 दोपहिया वाहन एवं 01 धारदार चाकू बरामद।आदतन आरोपी रवि के विरुद्ध 06 एवं आयुष के विरुद्ध 03 गंभीर अपराध पहले से हैं, पंजीबद्ध ।क्राईम ब्रांच की टीम को सूचना मिली थी कि 03 संदिग्ध वाहन चोर व्यक्ति , चोरी की मोटर साईकल सस्ते में बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है।, जिस पर क्राईम ब्रांच की टीम एवं थाना बाणगंगा ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए बताये हुए स्थान से घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। (1).रवि उर्फ मेम डागर निवासी गांधीनगर इंदौर, (2).ऋतिक पाटिल गांधीनगर इंदौर, (3).आयुष उर्फ भेरु उर्फ भूपेंद्र निवासी , गांधीनगर इंदौर को पकडा व आरोपी ऋतिक के पास से एक तेज धारदार चाकू मिला, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया। पूछताछ करते आरोपी रवि डगर के विरुद्ध वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट जैसे 06 गंभीर अपराध थाना बाणगंगा में पहले से एवं आरोपी आयुष के विरुद्ध लूट एवं चोरी के 03 अपराध पहले से पंजीबद्ध होना बताया है। आरोपीयो से मोटर साइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर आरोपियों के द्वारा एक वारदात थाना बाणगंगा क्षेत्र के नरवल कंकड़ से फरियादी की दोपहिया वाहन चोरी , दूसरी वारदात जिला देवास के थाना बरोड़ क्षेत्र के डबल चोकी और चपडा के बीच से फरियादी की एक मोटर साइकिल एवं तीसरी वारदात थाना एरोड्रम क्षेत्र के कालानी नगर से फरियादी की एक दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। उक्त घटनाओं के संबंध में फरियादियों के द्वारा सबंधित थानों पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध वाहन चोरी का अपराध दर्ज कराया गया था ।आरोपी ऋतिक के कब्जे से 01 चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध करते हुए, तीनों आरोपियों के कब्जे से 03 दोपहिया वाहन बरामद कर, थाना बाणगंगा के द्वारा विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन श्रमिकों के बच्चों को मिली महत्वपूर्ण मदद। अरनिया,धारडी में 27 अप्रैल से 3 मई तक होगा श्रीराम सुरभि महायज्ञ का भव्य आयोजन