निर्मल मूंदड़ा रतनगढ़अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का आयोजन।माहेश्वरी महिला मंडल रतनगढ के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्थानीय माहेश्वरी समाज भवन पर माहेश्वरी समाज की वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन रखा गया। इसके साथ ही तत्कालिन भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।इस अवसर पर सर्वप्रथम भगवान महेश की तस्विर पर माल्यार्पण एवं दिप प्रज्वलन कर श्रीमति पिंकी मूंदड़ा, श्रीमति वंदना लढा एवं श्रीमति अरुणा मंडोवरा ने महेश वंदना के साथ कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इसके पश्चात श्रीमति कमलाबाई लढा,श्रीमति सम्पतबाई ईनाणी, श्रीमति सुन्दरबाई बाहेती, श्रीमति संतोष देवी मंडोवरा,श्रीमति कान्ता देवी ईनाणी, श्रीमति गीताबाई खटोड़ का शाल,श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मान कर सभी वरिष्ठ बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर उनका आशिर्वाद लिया गया।इसके पश्चात तत्कालिन भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे श्रीमति संगीता ईनाणी, श्रीमति मधुदेवी मंडोवरा, श्रीमति प्रेमलता सोडानी, श्रीमति रानी बाल्दी, श्रीमति रिंकू सोनी, श्रीमति सुनिता खटोड़, श्रीमति पिंकी खटोड़, श्रीमति मंजूदेवी मंडोवरा आदि ने भाग लिया। जिसमे श्रीमति प्रेमलता सोडानी ने प्रथम,श्रीमति रिंकू सोनी ने द्वितीय, श्रीमति संगीता ईनाणी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।एवं श्रीमति सुनिता खटोड़ को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।इस अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल की जिला संगठन मंत्री श्रीमति सपना मंडोवरा, संरक्षक श्रीमति पिंकी मूंदड़ा एवं श्रीमति अलका मूंदड़ा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमति अरुणा मंडोवरा,सचिव श्रीमति अनिता मंडोवरा, उपाध्यक्ष श्रीमति रिंकू सोनी,कोषाध्यक्ष श्रीमति पूनम सोनी,संगठन मंत्री श्रीमति अलका लढा, सांस्कृतिक मंत्री श्रीमति प्रेमलता सोडानी,प्रचार मंत्री श्रीमति सुमन मंडोवरा,मीडिया प्रभारी श्रीमति राजकुमारी मंडोवरा,श्रीमति भारती लढा,श्रीमति शारदा मंडोवरा,श्रीमति पूजा मंडोवरा सहित बडी संख्या मे माहेश्वरी समाज की महिलाएं उपस्थित थी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मददगार बनी खाकी..बुजुर्ग दंपत्ती के चेहरे को दी अजब सी मुस्कान। यशनगर जाट मे आयोजित होगा सेन समाज का सामुहिक विवाह सम्मेलन।