कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने घोषित किया शुष्क दिवस। इंदौर जिले में होली (धुलेंडी) के दिन 8 मार्च को तथा रंगपंचमी के अवसर पर 12 मार्च को देशी एवं विदेशी मदिरा की सभी दुकानें बंद रहेगी। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी ने उक्त दिवस को दोपहर 3 बजे तक शुष्क दिवस घोषित किया है। शुष्क दिवस के दौरान देशी एवं विदेशी मदिरा की फुटकर विक्रय की दुकानें, मदिरा विक्रय से संबंधित अन्य केंद्रों, एम्बी वाइन आउटलेट एवं अन्य समस्त मदिरा केंद्रों को बंद रखे जाने के आदेश दिए गए हैं। शुष्क अवधि के दौरान मदिरा के क्रय-विक्रय, संग्रहण, परिवहन को प्रतिबंधित किया गया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर जिले में जाति प्रमाण-पत्र बनाये जाने के लिये अभियान प्रारंभ। ड्रायविंग लाइसेंस के लिये अब ऑनलाइन मेडिकल सर्टिफिकेट भी मान्य।