निर्मल मूंदडा रतनगढ

अन्नदाता किसानों ने शासन प्रशासन से की बिना सर्वे तुरंत मुआवजे की मांग।

इस वर्ष जहां औसत वर्षा के चलते जैसे तैसे अपने खेतों पर लहलहा रही शानदार अफिम,सरसों, ईसबगोल,गेहूं एवं चने की फसलों को देखकर किसानो के चेहरे खिले हुए थे। एवं बेहतर फसल आने की उम्मीद पाले बैठे थे। लेकिन अचानक आसमान से बेमौसम आई आफत की बारिश व ओलावृष्टि ने किसानों की सारी उम्मीदों पर पानी फैर दिया।जिससे अन्नदाता किसानों के माथे पर चिंता की लकीरे उभर गई।क्षेत्र में अधिकांश किसानों ने अपनी सरसो की फसल काटकर खेतों में ही छोड़ रखी थी एवं अफिम उत्पादक कृषको के खेतो मे अफिम की लुनाई, चिराई चल रही है। लेकिन मंगलवार दोपहर अचानक हुए मौसम परिवर्तन के बाद पहले हल्की बूंदाबांदी और फिर तेज बारिश के साथ मक्का एवं चने के आकार की जोरदार ओलावृष्टि ने किसानो की कमर तोडकर चेहरे पर चिंता की लकिरे ला दी है। अचानक तेज बारिश व ओलावृष्टि ने किसानो की सारी उम्मीदो पर पूरी तरह से पानी फैर दिया। इस बारिश से जहां किसानों की अफिम, ईसबगोल की फसलो को भारी नुकसान हुआ है।वही खेतो मे पडी सरसों की फसल मे भी भारी नुकसानी का आकलन है।वही गेहूं,धनिये की फसल भी तेज हवा, बारिश व ओलावृष्टि के कारण आडी पड गई है।साथ ही चने की फसल मे भी आंशिक नुकसान के साथ किडे पडने व खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। बेमौसम हुई बारिश से कई किसानों के खेतो मे पानी भरा गया है।रतनगढ, नीमकाखेड़ा,ऊमर, काकरिया तलाई, मानपुरा, चामुंडिया, बल्दरखा, देहपुर, आलौरी, गरवाडा, बधावा, कस्मारिया आदि ग्रामीण क्षेत्रों मे अफिम, सरसों,ईसबगोल, धनिया, चना एवं गेहूं की फसलो मे भारी नुकसानी के समाचार है। क्षेत्र के सैकड़ो पीड़ित किसानों ने जिला कलेक्टर महोदय, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारीयो से निवेदन किया है कि बिना किसी सर्वे के तुंरत पिडित किसानो के खेतो मे हुए नुकसानी पर कैवल मुआवजे की घोषणा नही करते हुए सभी किसानों को बिना सर्वे मुआवजा प्रदान कर तुरंत राहत प्रदान करावे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading