इंदौर जिले में होली, रंगपंचमी सहित अन्य आगामी त्यौहार और पर्व इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप आपसी सौहार्द, एकता, शांति और हर्षोल्लास के साथ मनाये जाएंगे।शांति समिति की बैठक संपन्न. इंदौर जिले में होली, रंगपंचमी सहित अन्य आगामी सभी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप गंगा-जमुनी संस्कृति के साथ आपसी सौहार्द, एकता, शांति एवं हर्षोल्लास से मनाए जाएंगे। यह निर्णय आज यहां सम्पन्न हुई शांति समिति की बैठक में लिए गए। बैठक में पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा, कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा शांति समिति के सदस्य मौजूद थे। बैठक में सभी सदस्यों से त्यौहारों के दौरान की जाने वाली व्यवस्थाओं के संबंध में सुझाव लिये गये। कलेक्टर डॉ. इलैया राजा टी ने कहा कि सदस्यों द्वारा दिये गये सभी सकारात्मक सुझावों का पूरा पालन किया जायेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि आगामी त्यौहार इंदौर की गौरवशाली परम्परा के अनुरूप मनाये जायें। उन्होंने त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने का आग्रह भी नागरिकों से किया। बैठक में होली के दौरान वृक्ष नहीं काटने की अपील की गयी। साथ ही कहा गया कि होली विद्युत लाइन के नीचे नहीं जलायें। सभी नागरिक स्व-अनुशासन का पालन करें। पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्रा ने बैठक में त्यौहारों के दौरान रखी जाने वाली सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। बताया गया कि होली, रंग पंचमी और अन्य सभी त्यौहारों पर सुरक्षा के माकूल इंतजाम रखे जाएंगे। सभी थाना स्तरों पर बैठकें हो रही है। उन्होंने नागरिकों से कहा कि स्वअनुशासन का पालन करते हुए त्यौहारों को उत्साह के साथ मनाएं। बैठक में आग्रह किया गया कि सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों पर ध्यान नहीं दें। कोई भी ऐसी गतिविधि नहीं करें जो किसी दूसरे के लिए अप्रिय हो। बैठक में बताया गया कि आगामी त्यौहारों के दौरान सभी धर्म स्थलों के आसपास साफ-सफाई, लाइट, पेयजल तथा सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम संबंधित विभागों द्वारा किए जाएंगे। बैठक में होली और रंगपंचमी की व्यवस्थाओं के संबंध में विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि रंग पंचमी के संबंध में बैठक अलग से आयोजित की जाएगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि वे अस्पतालों और डिस्पेंसरी में आकस्मिक चिकित्सा व्यवस्था रखें। त्यौहारों के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों का सतत भ्रमण कर व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे। होली और रंगपंचमी पर मदिरा की दुकानें भी बंद रहेंगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन होली खेलते समय कैमिकल रंगों का इस्तेमाल ना करें : डॉ विभाष राजपूत 488 दिनों का धरना बदला अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल में, किसान सभा ने कहा : कोल इंडिया बदले अपनी रोजगार विरोधी नीतियों को