जोन-4 के समस्त थानो के पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों ने सीखी सीपीआर ट्रेनिंग की उपयोगिता व प्रक्रिया में ध्यान रखने वाली आवश्यक बातें।

किसी अप्रिय स्थिति में पीड़ित को तत्काल प्राथमिक सहायता उपलब्ध कराने हेतु पुलिसकर्मी प्रशिक्षित हो इस उद्देश्य से, पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश श्री सुधीर कुमार सक्सेना के दिशा निर्देशन में पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस अधिकारी/ कर्मचारियों को CPR संबंधी प्रशिक्षण देने हेतु कार्यशाला आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया है । विशेष जुपिटर हॉस्पिटल तीन इमली चौराहा के पास इन्दौर में CPR कार्यशाला का आयोजन किया गया।
जिसमें डॉ. रविन्द्र घावत, डॉ. कासलीवाल, डॉ. शैलेंद्र त्रिवेदी, डॉ. तुषार पाटिल व नर्सिंग स्टाफ के सहयोग से विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा सीपीआर तकनीक और प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई ।
वर्तमान परिवेश में हॉर्ट अटैक से मृत्यु की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ रही है । हॉर्ट अटैक की घटना तनाव या दुर्घटना या किसी अन्य कारण होने पर पुलिसकर्मी किसी प्रकार से स्वंय अपनी व अपने परिवार तथा साथियो तथा अन्य किसी व्यक्ति की जान को बचा सकता है, यह बात कार्यशाला में विशेष जुपिटर अस्पताल इन्दौर के विशेषज्ञ डॉक्टर एवं मैडिकल टीम व्दारा समझाई गई । उक्त कार्यशाला में नगरीय पुलिस जोन-4 के समस्त थानो व कार्यालयीन स्टाफ के पुलिस कर्मियो के व्दारा उक्त अत्यंत उपयोगी प्रशिक्षण का लाभ लिया गया ।
कार्यशाला में किसी व्यक्ति को हॉर्ट अटैक होने के लक्षण की पहचान एवं पीडित को मैडिकल उपचार होने तक किस प्रकार से मौके पर ही सीपीआर, चेस्ट पंपिंग, एयर वै, ब्रिथ के माध्यम से पीडित की जान कैसे बचाई जा सकती है, इसकी उपयोगी जानकारी दी गई ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading