इंदौर। मोहम्मद शाहिद। इंदौर जावरा के सिटी थाना से फरार इनामी ड्रग्स तस्कर इमरान आजाद नगर क्षेत्र से धराया।जहां आजाद नगर थाना प्रभारी के निर्देश के बाद पुलिस मुस्तैद और सक्रियता बढ़ी दिखाई दे रही है वहीं आजाद नगर क्षेत्र में बीते दस महीनों से फरार इनामी ड्रग्स तस्कर इमरान अपना ड्रग्स का कारोबार फैला रहा था और खुलेआम घुम रहा था जिसको लेकर कई समाचारपत्रों में भी खबरें प्रकाशित की गई थी जिसमें बताया गया था कि इमरान उर्फ चुहा, सलमान टाय और अन्य लोग ड्रग्स का कारोबार कर रहे हैं।लेकिन आज क्राइम ब्रांच ने थाना आजाद नगर की खुली आंखों के सामने से इनामी ड्रग्स तस्कर को पकड़ कर क्षेत्र की पुलिस सक्रियता पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।इससे सवाल यह उठता है कि क्या क्षेत्र पुलिस समाचारपत्र की ख़बरों को संज्ञान में नहीं लेती है जहां प्रदेश के मुखिया ने कहा कि समाचारपत्र वहां नजरें गड़ाते है जहां सरकार और प्रशासन दोनों से छुट जाती है पत्रकारों की खबरें प्रकाशित हुई है तो तुरंत संज्ञान में ले।क्या प्रदेश के मुख्यमंत्री की बातें भाषण में ही है जो कि साक्ष्यों के साथ प्रकाशित खबरों को देख भी अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है।पर अलबत्ता जो भी हो आज इन्दौर क्राइम ब्रांच ने एक बार फिर यहां सिद्ध कर दिया है कि उनका नेटवर्क बहुत मजबूत है वहां तुरंत संज्ञान लेते हैं और कार्रवाई करते हैं। इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा पांच हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर इंदौर क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा पांच हजार का इनामी ड्रग्स तस्कर इमरान उर्फ चुहा, आजाद नगर में खुलेआम घुम कर फरारी में भी बेचता था ड्रग्स। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ब्रिटेन पीएम ऋषि सुनक ने BBC के लिए कहा की पुलिस अधिकारी हुए लाइन अटैच।