संकुल केंद्रों द्वारा विद्यार्थियों के विजिट अनुभव को किया डॉक्यूमेंटेशन।रतनगढ। निर्मल मूंदड़ा। मध्यप्रदेश शासन के समग्र शिक्षा अभियान योजनान्तर्गत विद्यार्थियो को शिक्षा के साथ ही व्यक्तित्व विकास के लिए ज्ञानवर्धक रोचक जानकारिया देकर सर्वागींण विकास करवाने के दृष्टिकोण से रतनगढ़ एवं डिकैन संकुल केंद्रों के शा.बा.उ.मा.वि. रतनगढ़,शा.कन्या उ.मा. वि.रतनगढ़, शा.बा.हायर सेकेण्डरी स्कूल डिकैन के अंतर्गत आने वाले प्रभारी संकुल केन्द्र शासकिय हायर सेकेंडरी स्कूल जनकपुर के तत्वावधान में शा.बा.उ. मा.वि. डिकैन,शा. हाईस्कूल डिकैन,शा. हाईस्कूल रामनगर, शा.बा.उ.मा.वि.रतनगढ़, शा.कन्या हाईस्कूल रतनगढ़,संजय उ.मा. वि.जाट,शा.उ.मा.वि. जाट, हाईस्कूल डोराई, हाईस्कूल बोरदिया, शा. मा.वि.कांकरिया तलाई, हाईस्कूल राणावत खेड़ा, हाईस्कूल ऊमर कुल 12 विद्यालयों के 45 चयनित विद्यार्थियों के भ्रमण दल के प्रभारी नटवरलाल छिपा प्राचार्य शा.बा.उ. मा.वि.रतनगढ़, रविंद्रसिंह राय प्राचार्य शा.कन्या उ. मा.वि.रतनगढ़, आजाद बावेल प्राचार्य शा.उ.मा. वि.डिकैन सहित 11 सदस्यीय शिक्षकों के दल एच.एस.वालिया,सुदान मालवीय,विष्णु पाटीदार, रामेश्वर लाल धाकड़, अशोक सविता,अनिल राठौर, विजय सोनी, के.एल.राव, ममता प्रजापति,एआर. खान, कोमल धाकड़ के दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन में सौलर ऊर्जा प्लांट पाडलिया का भ्रमण करवाया गया।इस दौरान विद्यार्थियों के अनुभवो, स्मरण,सुझावो व फोटो को डॉक्यूमेंटेशन भी किया गया।भ्रमण के दौरान सौलर ऊर्जा केंद्र पर कार्यरत विशेषज्ञो द्वारा विद्यार्थियों को सौलर एनर्जी की विशेषता,उपयोग,लाभ एवं पर्यावरण संरक्षण मे इसके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी देते हुए उनके प्रश्नों एवं जिज्ञासाओं का संतुष्टि पूर्ण जवाब दिया। उक्त जानकारी शा.उ.मा.वि. जनकपुर के प्रभारी प्राचार्य राजेश गहलोत ने प्रदान की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन जन विरोधी केंद्रीय बजट के खिलाफ 9 फरवरी को काला दिवस मनाएगी किसान सभा सेंट एंजेल्स के तीन विद्यार्थियों ने आईआईटी जेईई मेन्स में किया क्वालीफाई