आरोपियों के कब्जे से कुल 533 नग ई–सिगरेट बरामद जिसकी कीमत करीब 05 लाख 33 हजार।



इंदौर मध्यप्रदेश। इन आरोपियों के द्वारा शहर के पब, क्लब्स एवं स्टूडेंट्स वाले क्षेत्रों में फ्लेवर्ड केमिकलयुक्त ई–सिगरेट बेचकर करते थे अवैध लाभ अर्जित कराने के लिए।

जो की प्रतिबंधित चाइना की ई–सिगरेट आरोपियों के द्वारा मुंबई से लाकर इंदौर सहित आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करना किया बताया।
क्राइम ब्रांच इंदौर टीम को से सूचना प्राप्त हुई कि, शहर में अलग–अलग स्थानों पर प्रतिबंधित ई सिगरेट इंदौर शहर में सप्लाई हो रही है। सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम द्वारा पहली कार्यवाही पुराना आरटीओ रोड केसरबाग रोड के पास प्रतिबंधित ई–सिगरेट बेचने वाला आरोपी (1). वरुण नानक नि पार्श्वनाथ नगर केसरबाग रोड इंदौर को पकड़ा। दूसरी कार्यवाही में टावर चौराहे के पास स्थित प्रिंसेस पान शॉप पर दबिश देकर आरोपी (2). आकाश खेमचंदानी निवासी सिंधी कॉलोनी जूनी इंदौर को ई–सिगरेट के साथ पकड़ा।



तीसरी कार्यवाही जेल रोड स्थित नॉवेल मार्केट में आकाश कलेक्शन में दबिश देकर आरोपी (3). लोकेंद्र राठौर निवासी मोतितबेला इंदौर, (4). निमय राठौर निवासी– 60 फीट रोड द्वारिकापुरी, इंदौर को प्रतिबंधित ई–सिगरेट के साथ पकड़ा।

आरोपियों से प्रतिबंधित ई–सिगरेट के संबंध में पूछताछ करने पर बताया कि चीन से बनकर ई सिगरेट मुंबई में आती है और आरोपियों के द्वारा मुंबई से खरीदकर इंदौर शहर के पब, क्लब्स एवं स्टूडेंट्स क्षेत्रों में फ्लेवर्ड केमिकलयुक्त ई–सिगरेट बेचकर करते थे अवैध लाभ अर्जित करते थे और उक्त प्रतिबंधित ई सिगरेट में चार्जेबल बैट्री लगी है जिनके माध्यम से एक सिगरेट से करीब 5 हजार कश तक लगाए जा सकते है।
कब्जे से कुल 533 नग (कीमत करीब 05 लाख 33 हजार) प्रतिबंधित ई–सिगरेट बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध थाने में धारा 269 भादवि एवं 4/7 प्रोविजन ऑफ इलेक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध करते हुए, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading