राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षिक जगत से जुड़ी सैकड़ो जानी-मानी हस्तियों ने दी दीपक यादव को श्रद्धांजलि

बागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन।



बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व प्रसिद्ध समाजसेवी दीपक यादव का बुधवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में हदयगति रूकने से देहांत हो गया। वह लगभग 50 वर्ष के थे। दीपक यादव के निधन की खबर पहुॅंचते ही जनपद बागपत में शोक की लहर दौड़ पड़ी। दिल्ली से उनके पार्थिव शरीर को पहले उनके बागपत-मेरठ रोड़ स्थित यादव फार्म हाउस पर लाया गया, जहॉं पर लोगों ने उनके अन्तिम दर्शन किये। इसके उपरान्त उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव गौना ले जाया गया। उनके अन्तिम दर्शन करने के लिए गौना गांव में हजारों लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। उनका अन्तिम संस्कार उनके पिता की समाधि के बराबर में किया गया। उनके बेटे अर्व यादव द्वारा उनको मुखाग्नि दी गयी। दीपक यादव के अन्तिम संस्कार में दीपक यादव के बड़े भाई रामवीर यादव, एथलैटिक्स एसोसिएशन गाजियाबाद के सेक्रेटरी व उनके साले सत्य यादव, पूर्व एमएलसी जितेन्द्र यादव, बदायूं की जिला पंचायत अध्यक्षा वर्षा यादव, भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य राजेन्द्र यादव, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री डॉ कुलदीप उज्जवल, सपा महिला सभा की बागपत जिलाध्यक्ष डॉ सीमा यादव, सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभयवीर यादव, समाजसेवी अंकुर यादव खेकड़ा, विपिन माहेश्वरी ललियाना, रोहित यादव गौना, यश यादव, युवा भाजपा नेता विकल शर्मा, अमीनगर सराय चेयरमैन डॉ मांगेराम यादव, राजेन्द्र यादव खेकड़ा, रोहित यादव श्री कृष्णा इंजीनियर कॉलिज सिंघावली अहीर, यादव महासभा के बागपत जिलाध्यक्ष महीपाल यादव, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित राजनैतिक, सामाजिक, धार्मिक व शैक्षिक जगत से जुड़ी अनेकों हस्तियां शामिल हुई।

पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर जताया दुख


बड़ौत नगर में व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापारियों ने एक शोक सभा की, जिसमें उन्होंने बागपत के पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय यादव महासभा के दिल्ली एवं यूपी अध्यक्ष दीपक यादव के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर बड़ौत व्यापार संगठन के अध्यक्ष अंकुर जैन ने कहा कि दीपक यादव बहुत ही व्यवहारिक तथा मिलनसार व्यक्ति थे। अपने व्यवहार से वह हर किसी को अपने साथ जोड़े रखते थे और हर व्यक्ति के सुख- दुख में एक साथ खड़े दिखाई देते थे। उनका निधन बहुत ही दुखद है, जिसकी भरपाई कभी पूरी नहीं की जा सकती। अंत में सभी ने दो मिनट का मौन रखा और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर पूर्व सभासद कमलेश जैन, दिगंबर जैन बाल सदन की प्रधानाचार्य निशी जैन, कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा, महामंत्री अतुल जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनस कुरैशी, नवीन जैन बुढ़पुर वाले, देवेंद्र गुप्ता, मनोज जैन, पंकज जैन, राजकुमार जैन, बंटी जैन, हारून, अनीश, इमरान आदि समेत काफी लोग मौजूद थे।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading