इंदौर मध्यप्रदेश। विनी आहूजा। ऋचा श्री सेवा संकल्प वेलफेयर सोसायटी,सत्य सेवा संकल्प मंच ने निकाली नशा मुक्त अभियान रैली।कबीर खेड़ी शासकीय उन्नत माध्यमिक विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने के बाद नशा मुक्त अभियान रैली की शुरुआत विद्यालय प्रांगण से कबीर खेड़ी बस्ती तक रेली निकाली।सामाजिक न्याय विभाग,नशा मुक्त भारत अभियान , महिला बाल विकास सेफ सिटी( वनस्टाप सखी सेंटर,) विधिक साक्षरता,साइबर अपराध जागरूकता अभियान के द्वारा नशा मुक्त इंदौर, नशा मुक्त मध्यप्रदेश, नशा मुक्त भारत बने। रैली ,में “नशा छोड़ो भारत जोड़ो,नशा छोड़ो परिवार से नाता जोड़ो “जन जन का ये नारा है ,नशा के दूर भगाना है नारे लगाये।रैली के बाद संस्था की अध्यक्ष रिचा अग्रवाल ने उन्नत माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों के जीवन में पढ़ाई का क्या महत्त्व है इस पर विचार व्यक्त किए। एवं हमारे दैनिक जीवन में” शिक्षा और संस्कृति “का क्या महत्व है।इसके बारे में समझाया। संस्था एक प्रयास,शंकर लाल पोरवाल जी ने विधिक साक्षरता के बारे में जानकारी दी व सुरक्षा कवच बांटे।क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर राधा दामोर जी व सब इंस्पेक्टर शिवम् ढककर जी ने स्कूल स्टाफ,व सभी बच्चों को साइबर अपराध से बचाव एवं आवश्यक नंबर के बारे में जानकारी दी।नशा मुक्त अभियान रैली के बाद संस्था की अध्यक्ष ने बच्चों को सेफ सिटी महिला सुरक्षा,बाल संरक्षण एवं कई योजनाओ के बारे में जानकारी दी। 5 वी6,7,8वी के बच्चों को पढ़ाया और कुछ प्रश्न पूछे।सभी बच्चों के नाम,और परिवार में कोई नशा करता हो तो उन्हें कैसे रोकें यह भी चर्चा की।शासकीय योजनाओं के बारे जानकारी दी। इसमें मुख्य रूप साथ संस्था की अध्यक्ष रिचा अग्रवाल,क्राइम ब्रांच अधिकारी राधा दामोर, शिवम् ढककर,शंकर लाल पोरवाल, ग्राहक पंचायत से डाक्टर साहब, कृष्णा गौर, प्रिया साहू, ऋतु चौधरी, ज्योति पाहवा , ममता सोनकर, लक्ष्मी शर्मा उपस्थित रहे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन भाजपा समर्थक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जारी बैठक की सुचना। किसान सभा ने 5 घंटे तक रोका रेल कॉरिडोर का काम, 23 को पेडों का मुआवजा देने की घोषणा की प्रशासन ने।
You must be logged in to post a comment.