पढ़ाई के डर से बालक घर से ट्यूशन का बोलकर क्षेत्र में ही इधर-उधर छुप गया था, जिसे पुलिस टीम ने ढूंढ कर किया परिजनों के सुपुर्द। इंदौर। आमिर खान। – थाना सराफा द्वारा गुम हुए एक नाबालिक सात वर्षीय बालक को ढूंढ कर उसके परिजनों से मिलाने में सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस थाना सराफा पर आज दिनांक 19.01.2023 को शाम को थाना क्षेत्र मैं रहने वाले फरियादी ने बताया कि उनका 7 वर्ष का बालक घर से ट्यूशन के लिए गया था लेकिन ना तो वह ट्यूशन गया और ना ही अभी तक घर आया है पता नहीं कहां चला गया है या फिर उसे कोई ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर तत्काल थाना प्रभारी सराफा के व्दारा गुम /अपहृत बालक की तुरंत तलाश करने के लिए वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देशन में अलग – अलग विशेष टीमें गठित कर उसके मिलने के संभावित स्थानों पर रवाना की गई और क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज तलाशने के लिए निर्देशित किया। पुलिस टीम ने बालक के घर से ट्यूशन जाने वाले और क्षेत्र के कई सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले, जिसमें बालक जाता हुआ दिखा, जिसकी तत्परता पूर्वक तलाश की गई। अंततः सराफा पुलिस की मेहनत रंग लायी और तलाशी के दौरान बालक क्षेत्र में ही एक जगह से मिला। उक्त बालक को हुलिया के आधार पर सकुशल दस्तयाब कर उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया। दरअसल बालक पढ़ाई के डर के कारण ही घर से निकलकर ट्यूशन ना जाते हुए इधर-उधर छुप रहा था। बालक के सकुशल मिलने पर उसके परिजनों द्वारा इंदौर पुलिस और थाना सराफा की टीम का हृदय से धन्यवाद दिया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सराफा निरीक्षक सुनील शर्मा और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन किसानों को मुआवजा नहीं, 20 को रेल कॉरिडोर का काम रोकेंगे प्रभावित किसान — किसान सभा. दो मदिरा दुकानो के लायसेंस 1 दिन के लिये निरस्त।
You must be logged in to post a comment.