इंदौर मध्यप्रदेश। आमिर खान। साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता लाने हेतु इंदौर पुलिस द्वारा लगातार किया जा रहा हैं, विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन।इंदौर इंदौर पुलिस की निरीक्षक राधा जामोद, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर एवं सउनि गयेन्द्र यादव की टीम आज दिनांक 11.01.23 को नेहरू पार्क में आम नागरिकों के बीच पहुंची और वहां पर पार्क में उपस्थित आम नागरिकों को वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों, इनके करने के तरीके तथा इनसे किस प्रकार बचा जाए आदि के संबंध में विस्तृत रूप से बताया। साथ ही उन्हें विभिन्न प्रकार के ऑनलाइन फ्रॉड और सोशल मीडिया का दुरुपयोग करके अपराधी किस प्रकार हमें फंसाते हैं यह बताते हुए इनसे बचने के लिए सावधानीपूर्वक इनका इस्तेमाल करने के बारे में भी जानकारी दी गई। विगत पिछले हफ्ते में पुलिस टीमों ने सांई मंदिर छत्रीबाग, खजराना गणेश मंदिर , शनि मंदिर जूनी इंदौर एवं भागवत कथा पंडाल मूसाखेड़ी चौराहा में भी आम लोगों के बीच पहुंचकर, किया गया है उन्हें साइबर अपराधों के प्रति जागरूक। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन लाल बहादुर शास्त्री जैसी शख्सियत कभी-कभार ही जन्म लेती है – अजय चौहान 🚩🎪-जगन्नाथ पुरी एक धाम, नेपाल विदेश यात्रा, एवं गंगासागर तीर्थ यात्रा🎪🚩
You must be logged in to post a comment.