निर्मल मूंदड़ा । रतनगढ़।।विद्यालय प्रबंध कमेटी एवं गणमान्य नागरिकों ने सकुशल यात्रा की कामना कर स्कूली बच्चों के दल को किया रवाना। सैफियह हायर सेकेंडरी स्कूल रतनगढ़ के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों का विद्यालयीन परिवार का एक दल विद्यालय के प्राचार्य मनोज सोडानी एवं अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं की अगुवाई में पांच दिवसीय ट्यूर पर मध्यप्रदेश, राजस्थान एवं गुजरात भ्रमण के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर सभी छात्र छात्राओं को मध्यप्रदेश, राजस्थान के प्रमुख दर्शनीय एवं एतिहासिक पर्यटक स्थलों के भ्रमण के साथ ही गुजरात के बड़ोदरा, स्टैचू ऑफ यूनिटी, पोईचा एवं अहमदाबाद में साइंस सिटी, स्वामीनारायण मंदिर, काकरिया झील सहित अन्य कई प्रमुख दर्शनीय एवं पर्यटक स्थलो का भ्रमण कराया जाएगा।इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध कमेटी के मुर्तजा भाई बोहरा (बाबू भाई), अजीज जमाली, अली असगर बोहरा, मुर्तजा बोहरा,कुतबुद्दीन बोहरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष ओमप्रकाश मूंदड़ा, न.प. उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शिवनंदन छिपा, पार्षद प्रतिनिधि नीटू पाराशर, नानालाल चारण, ओमप्रकाश प्रजापत, रजनीश नागर, अक्षय सोनी, विनोद राठौर, फिरोज सर,रोहित छिपा सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के परिजनो ने विद्यालयीन छात्र-छात्राओं के भ्रमण दल की बसों को रवाना किया एवं सकुशल यात्रा की शुभकामनाएं प्रदान की। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मोटर साईकल व मोबाईल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाली गैंग का पर्दाफाश, अब तारीख़ भी बता दी, अब तो दे दो वोट!
You must be logged in to post a comment.