इंदौर। विनी आहूजा। आबकारी इंदौर का सघन तलाशी अभियान आबकारी इंदौर की टीमो के द्वारा विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई । जिसके तहत महू के सोनवाय टोल नाके आगरा मुंबई हाईवे परअंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर प्रतिबंध लगाने के लिए सघन वाहन तलाशी की कार्यवाही की गई।कई वाहनों एवं बड़े कंटेनरों की जांच भी की गई।। आबकारी बल द्वारा देर रात तक यह कार्यवाही जारी रही। इन्दोर जिले के सभी आबकारी व्रतों में इस तरह की कार्यवाही की गई। सभी प्रभारी अधिकारी अपने बल के साथ दबिश और छापेमारी कार्यवाही करते रहे।आज की कार्यवाही में कुल 34 प्रकरण आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) क व एक प्रकरण धारा 36(a) 36(b) के तहत पंजीबध्द किये गये। जिसमें आरोपियो को गिरफ्तार कर मौके पर जमानत पर छोड़ा गया।उक्त कार्यवाही में 57 पाव देशी मदिरा, 5 बोतल विदेशी मदिरा, 7 बोतल बियर , 59 लिटर हाथ भट्टी मदिरा,1.1 kg भांग व 760 kg महुआ लहान सैंपल लेकर मोके पर नष्ट किया गया मदिरा,महुआ लहान व सामग्री का कुल बाज़ार मूल्य लगभग 125825/- रुपए है।इस कार्यवाही मे आबकारी उपनिरिक्षक महेश पटेल मनीष राठौर , सुनील मालवीय ,अमर सिंह बघेल ,राजेश तिवारी, नीलेश नेमा , बीडी अहिरवार, प्रियंका शर्मा, सोनाली मेथ्यु, मीरा सिंह, मनमोहन शर्मा,म नितिन आशापुरे, राकेश मंडलोई व आशीष जैन ने की।साथ ही आबकारी आरक्षक एवं मुख्य आरक्षक का सराहनीय योगदान रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव से वार्ड क्रमांक 39 पार्षद ने की अपील. प्रवासी सम्मेलन को लेकर. थाना हीरानगर क्षेत्र के 05 आदतन अपराधियों को पुलिस आयुक्त इंदौर ने किया एक वर्ष के लिये जिलाबदर।
You must be logged in to post a comment.