देर रात आगरा-बॉम्बे हाईवे पर शराब तस्करी रोकने के लिए आबकारी दल व्दारा वाहन और कंटेनर किए गए चेक।

इंदौर। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के निर्देश पर इंदौर जिले में शराब के अवैध विक्रय, परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में आबकारी विभाग के अमले द्वारा गत दिवस रात में समय पश्चात खुले सुरभि एफ.एल. 3 बीयर बार पर कार्यवाही कर प्रकरण कायम किया गया।


इसी तरह आबकारी विभाग के वृत प्रभारियों व्दारा होटल /ढाबों एवं हाथ भट्टी कच्ची शराब विक्रय करने वालो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 प्रकरण आबकारी 1915 की धारा 34(1), 36 (A) एवं (B) के तहत कायम किए गए। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे बताया कि उक्त प्रकरणों में देशी मदिरा के 68 पाव,विदेशी मदिरा के 20 पाव, 38 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 135 किलोग्राम महुआ लाहान एवं 05 किलोग्राम गीली भांग जप्त की गई। जप्त मुद्देमाल की कीमत लगभग 36 हजार रूपये है। इसके अतिरिक्त वृत महू’अ’ ,महू ‘ब’ एवं वृत देपालपुर के सहायक जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार, लखनलाल ठाकुर एवं दिलीप खंडाते के नेतृत्व में टोल नाके आगरा मुम्बई हाईवे पर अंतर्राज्यीय शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए वाहन एवं कंटेनरों की जांच की गई। आबकारी बल देर रात तक चैकिंग करता रहा। इसके साथ ही आबकारी बल महू अ एवं ब उप निरीक्षक मनीष राठौर, सुनील मालवीय एवं मुख्य आरक्षक /आरक्षक के साथ ग्राम पिगडम्बर, उमरिया, कोदरिया व अन्य स्थानो पर दविस देकर प्रकरण कायम किए। दस जगह,छापे मारकर 04 प्रकरण कायम कर 07 लीटर हाथ भट्टी शराब महुआ लहान जप्त किया गया। जप्त सामान का बाजार मूल्य लगभग 19 हजार 400 रुपये है। आबकारी द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी है।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading