रतनगढ़ ब्लॉक,नगर, युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में 1जनवरी नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देशानुसार कांग्रेस कार्यालय झंडा चौक रतनगढ़ पर ‘नया साल नई सरकार’ मध्यप्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बने। इस बात का संकल्प सभी कांग्रेस जनों ने लिया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता ओमप्रकाश बाल्दी, मनोहर लढा,जगदीश बैरागी,नबी साहब ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आने वाले 2024 के विधानसभा चुनावो में मध्यप्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनाने एवं जावद विधानसभा में कांग्रेस का परचम लहराने का संकल्प दिलाया गया। इसके पूर्व नववर्ष की बधाई शुभकामना देते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाई।एवं महात्मा गांधी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जिंदाबाद, सोनिया गांधी जिंदाबाद, कमलनाथ जिंदाबाद के नारों के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष शंभूभाई चारण व अभार नगर कांग्रेस अध्यक्ष शब्बीर भाई बोहरा द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्यामलाल सोनी, पार्षद लक्ष्मीनारायण सोलंकी, शब्बीर कंठालिया, ओम प्रजापत,निसार अब्बासी, फैयाज भाई मंसूरी, रमेश सोलंकी, प्रकाश लढा, बालचंद सोलंकी, शब्बीर गलियाकोट,अली बोहरा, ताहेरराव बोहरा,जौहर गांधी,ताहाराव बोहरा, चतुर्भुज सोलंकी, मेघराज सोनी, शुभम सोनी,जयकिशन पोरवाल,अनिल ओझा पंकज वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन नए साल में चाकूबाजी से गई युवक की जान, पुलिस की चेकिंग पर सवाल.? भूविस्थापितों को नियमित रोजगार की मांग : कुसमुंडा मुख्यालय के सामने मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन, किसान सभा ने कहा – जारी रहेगा आंदोलन