निर्मल मूंदड़ा रतनगढ नीमच.
रतनगढ़ पुलिस थाने के जाट चौकी अंतर्गत आज सुबह एक कार के पलटने से गंभीर दर्दनाक हादसा घटित हो गया। जिसमें एक महिला की मौके पर ही मृत्यु एवं कार में सवार तीन अन्य व्यक्तियों को भी मामूली चोट आई।


विस्तृत जानकारी के अनुसार आज जाट तरौली मार्ग पर एक ब्रेजा कार क्रमांक RJ-06CD 7550 अचानक अनियंत्रित होकर पलटी खा गई। जिसमें एक 60 वर्षीय महिला दाखीबाई पति शंकरलाल बंजारा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। कार मे सवार मृतक महिला एवं सभी व्यक्ति बिजोलिया थानान्तर्गत ग्राम जरेली के निवासी बताए जा रहे है। जो कि भीलवाड़ा जिले में आता है।कार मे सवार मुकेश पिता शंकरलाल बंजारा उम्र 35 वर्ष सहित अन्य 2 व्यक्तियों को भी मामूली चोट आई।बताया जा रहा है कि कार मे मृतक महिला सहित कुल 4 लोग सवार थे।और ग्राम पंचायत लुहारिया जाट के ग्राम राजोर मे अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे।और सुबह वापस लौटते समय यह हादसा घटित हो गया।घटना की जानकारी मिलते ही जाट पुलिस चोकी प्रभारी रामकिशन सिंगावत, प्रधान आरक्षक प्रविण जोशी,आरक्षक विजय जोशी ने घटना स्थल पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से सभी घायलो को स्वास्थ्य केन्द्र जाट पर लाया गया जहां पर पदस्थ चिकित्सक डॉक्टर मोहम्मद जशीम द्वारा महिला की जांच उपरान्त मृत घोषित किया गया।जाट चौकी प्रभारी आर. के.सिंगावत द्वारा मर्ग कायम कर विवैचना मे लिया गया एवं मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading