इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। अंकुल प्रताप सिंह। फेमस गैंगेस्टर सलमान लाला के पांचों मकानों को किया गया जमींदोज। नगर निगम और पुलिस की बड़ी कार्यवाही। फेमस गैंगेस्टर सलमान लाला के पांचों मकानों को किया गया जमींदोज। नगर निगम और पुलिस की बड़ी कार्यवाही।https://youtu.be/ydNHhAVPkAg दरअसल पूरा मामला मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी का है, जहाँ इन दिनों शहर में अपराधों की झड़ी लगी हुई है। जिन पर अंकुश लगाने के लिए सलमान लाला जैसे कई गैंगस्टरो के ऊपर पुलिस और नगर निगम का बुलडोजर चल रहा है।जी हां हम आपको बता दें कि,कुछ दिन पूर्व इंदौर में इवेंट कंपनी संचालक तुषार सेंगर की हत्या हो गई थी ।इस हत्याकांड में गैंगस्टार सलमान लाला और उसके भाइयों के हाथ था।इसी के चलते इनके अवैध मकानों और दुकानों पर आज सुबह-सुबह पुलिस और नगर निगम जिला प्रशासन ने कार्यवाही करते हुए 5 मकानों को जमींदोज कर दिया। आला अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार तीन पक्के निर्माणों के अलावा नाले के किनारे बनी दो झोपड़ियां को जमींदोज कर दिया गया है। इस कार्यवाही के दौरान कोई गड़बड़ी ना हो इसलिये नगर निगम उपायुक्त लता अग्रवाल भवन अधिकारी अनूप गोयल भवन निरीक्षक अतुल सिंह के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा ।आपको बता दे कि सलमान लाला पर 27 मामले..दर्ज है । गैंगस्टार सलमान लाला खुद को फेमस करने के लिए इंस्टाग्राम सोशल मीडिया का उपयोग भी करता है। सलमान के खिलाफ अवैध नशा अवैध वसूली जमीन हड़पने और हत्या के प्रयास जैसे अनगिनत मामले दर्ज है।गैंगस्टार के साथियों और भाई के खिलाफ भी कई थानों में केस दर्ज है.ऐसे कई गैंगस्टर है जिन पर अभी जिला प्रशासन का बुलडोजर चलना बाकी है, अब देखना यह है कि बुलडोजर कहां जाकर और कब रुकता है..क्या उन अपराधियों पर जिनके मकानों को अभी तक नेस्तानाबूत नहीं किया गया है।???? Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस द्वारा मूक बधिर व्यक्तियो की आपातकाल मे सहायता के लिए हेल्प लाइन नंबर का शुभारंभ. इंदौर एम आई जी थाने क्षेत्र में अपराध रूकने का नाम नही ले रहें.