इंदौर मध्यप्रदेश। आरोपी द्वारा थाना क्षेत्र में की गई चोरी की वारदात का भी हुआ खुलासा । आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना चंदन नगर, अन्नपूर्णा, द्वारकापुरी क्षेत्र में दिया था वारदातों को अंजाम।इंदौर – क्षेत्र में मोबाइल चोरी और स्नैचिंग की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु की जा रही कार्यवाही के दौरान दिनांक 25.12.2022 को चंदन नगर पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि स्कीम नंबर 71 एवं गुमास्ता नगर में मोबाईल चोरी एवं मोबाईल स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाला आरोपी द्वारकापुरी क्षेत्र में रहता है। जिस पर से चंदन नगर पुलिस द्वारा टीम गठित कर आरोपी की तलाश की गई एवं आरोपी गौरव वाधवानी उम्र 19 साल निवासी द्वारकापुरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी गौरव से पूछताछ में उसने बताया कि वह पिछले कई समय से अपने साथियों के साथ वाहन बदल बदलकर चंदन नगर, गुमास्ता नगर, अन्नपूर्णा, उषा नगर, द्वारकापुरी क्षेत्र से मोबाईल चोरी एवं स्नेच करने की घटनाएं करना स्वीकार की हैं । थाना चंदन नगर पर दर्ज अपराध दिनांक 22.11.2022 की घटना में आरोपी गौरव के साथ शामिल अपचारी बालक की भी पहिचान कर ली गई है शीघ्र ही उसको भी अभिरक्षा में लिया जावेगा। उक्त बालक के अलावा भी आरोपी गौरव ने अन्य साथियों के साथ कई घटनाओं को अंजाम दिया है। आरोपी गौरव को न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है अभी तक कुल 05 मोबाईल के बारे में जानकारी प्राप्त हुई है। आरोपी गौरव कंप्यूटर फॉर्मेटिंग का काम करता है एवं अपने साथियों के साथ मौज मस्ती के लिए मोबाईल चोरी एवं मोबाईल स्नेचिंग करता है। आरोपी से पूछताछ जारी है शहर की अन्य घटनाओं के बारे में पूछताछ की जा रही है इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चन्दन नगर निरीक्षक अभय नेमा, सहायक उप निरीक्षक विनोद गौड़, प्रआर पंकज सांवरिया , प्रआर अभिषेक सिंह पंवार, प्रआर कमलेश चावडा एवं प्रआर नरेंद्र सिंह तोमर की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन हुड़दंग का बेशर्म ढंग, फासी गिरोह की नई तरंग वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष पटेल का बेटमा मैं स्वागत सम्मान।