#नीमच #रतनगढ़ बड़ी घाटी जाट में 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन.https://youtu.be/9B8IxLkHdio नीमच।रतनगढ़ ।निर्मल मूंदड़ा.बड़ी घाटी जाट में 5 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ समापन।युवा समाजसेवी किशनलाल ब्रह्मभट्ट के आतिथ्य में समापन अवसर पर हुआ पुरस्कार वितरण। श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ग्राम पंचायत जाट के पास स्थित ग्राम बड़ी घाटी में पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित टूर्नामेंट में मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के विभिन्न स्थानों की 16 टिमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान सेमीफाइनल मे पहुंची डिकेन, बैंगू,कोचवा एवं निम्बाहेड़ा की चार टीमों के बीच बहुत ही रोमांचक मुकाबला हुआ जिसमें कोचवा व निम्बाहेड़ा ने डिकैन एवं बैंगु को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।कोचवा और निम्बाहेड़ा के फाइनल मैच में कोचवा ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन कर फाइनल मैच जीता। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में क्षेत्र के युवा समाजसेवी किशनलाल ब्रहम भट्ट ने विजेता टीम कोचवा के कप्तान सुनील धाकड़ को ₹31 हजार की नगद पुरस्कार राशि व ट्राफी भेंट की साथ ही उपविजेता टीम निम्बाहेड़ा के कप्तान मुकेश धाकड़ को भी ₹11हजार नगद पुरस्कार राशि व ट्राफी भेट कर सम्मानित किया गया। वह जीत की बधाई दी l श्री देवनारायण क्रिकेट क्लब बड़ी घाटी द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट मे कचरूलाल सालवी, किशनलाल धाकड़, राहुल बैरागी, राजकुमार ओझा सहित पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन प्रॉपर्टी की धोखाधडी करने के प्रकरण में फरार आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में. हुड़दंग का बेशर्म ढंग, फासी गिरोह की नई तरंग