इंदौर, मध्यप्रदेश। पुलिस थाना पलासिया की मानवीयतापूर्ण एवं सराहनीय कार्यवाही।पुलिस कर्मियों ने तुरंत कार्यवाही कर बचाई ऑटो चालक की जान।एम्बुलेंस समय पर न पहुंचने पर, ऑटो से लेकर पहुँचे अस्पताल। इस सराहनीय कार्य में आरक्षक 1220 श्रवण चंद्रवंशी एवं आरक्षक 3389 नंदलाल यादव, DCP office zone3 में कार्यरत आरक्षक 295 आशीष की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंदौर दिनांक 22 दिसंबर 2022 – पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शहर मे लोगो की हर संभव मदद व तुरंत सहायता हेतु कर्तव्य निष्ठ है । दिनांक 22 फरवरी 2022 को थाना प्रभारी पलासिया संजय सिंह बैस को सूचना मिली कि एक अज्ञात व्यक्ति महिला थाने के सामने मूर्छित अवस्था में पड़ा हुआ है। तत्काल मौके पर बीट के पुलिसकर्मी आरक्षक 1220 श्रवण चंद्रवंशी एवं आरक्षक 3389 नंदलाल यादव ने उक्त अज्ञात व्यक्ति को चेक किया तो उसकी नब्ज बहुत धीमी चल रही थी तब तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन लगाया गया । एंबुलेंस के आने में देरी लगने के कारण तत्काल उक्त मूर्छित व्यक्ति को उसके ऑटो में डालकर थाना पलासिया के दोनों आरक्षकों श्रवण चंद्रवंशी व नंदलाल तथा DCP office zone3 का आरक्षक आशीष एमवाय अस्पताल लेकर गए और उपचार हेतु भर्ती कराया। डॉक्टर ने तत्काल ईलाज प्रारंभ किया। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे अवसर पर एक एक मिनिट कीमती होता है। यदि इसे समय पर ईलाज नही मिलता तो जान को भी खतरा था। मूर्छित पड़े व्यक्ति के जेब में उसकी पत्नी का नंबर मिलने पर उसे फोन करके बुलाया गया पत्नी जानकीबाई ने उक्त व्यक्ति का नाम पता शंकर कौशल पिता घनश्याम कौशल उम्र 42 साल निवासी भोले राम कॉलोनी इंदौर बताया। पत्नी ने बताया कि ऑटो चलाते हैं पहले भी अटैक आया था जिसका इलाज चल रहा है। जानकी देवी के द्वारा पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही पर, पलासिया पुलिस कर्मियों को धन्यवाद देते हुए दिल से दुआ दी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन कृषि विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष के आह्वान के साथ किसान सभा का महाधिवेशन संपन्न. प्रवासी भारतीय सम्मेलन, व्यवस्था एवं कार्यप्रणाली हेतु आयोजित प्रशिक्षण.