इंदौर मध्यप्रदेश। तुकोगंज पुलिस के अथक प्रयास से महज 2 घंटे में 3,50,000/-रुपये के सोने के गहने तलाश कर, किए मालिक के सुपुर्द ।

इंदौर दिनांक 23 दिसंबर 2022 – पुलिस की ड्यूटी के साथ-साथ अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत शहर मे लोगो की हर संभव मदद व तुरंत सहायता हेतु, पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस पूरी संवेदनशीलता एवं गंभीरता से लगातार कार्यवाही कर रही है।

इसी अनुक्रम मे फरियादी राहुल पटेल स्थाई निवासी हरदा,हाल मुकाम कनाड़िया द्वारा तुकोगंज थाने पर आवेंदन दिया कि, कल दिनांक 22.12.2022 वह उसकी मां को लेकर सोडाणी सोनोग्राफी सेंटर पर m.r.i. कराने हेतु आया था m.r.i. के दौरान जो गहने मेरी मां ने पहन रखे थे वह दो पॉलिथीन के पाउच में हमारे द्वारा हमारे पास रख लिए थे। m.r.i. होने के पश्चात हम मैं और मेरी माँ कार द्वारा वापस जब घर जाने लगे तो साकेत चौराहे पर मेरी मां को याद आया कि गहने मैं पहन लूं तब जो पाउच में गहने रखे थे उस पॉलीथिन पाउच में एक सोने की चेन, दो बाली, दो अंगूठी सोने की नहीं थी और हमने शंका जाहिर करी थी सोडाणी सेंटर पर m.r.i. सेंटर पर किसी के द्वारा हमारे गहने ले लिए हैं। तब आज दिनांक 23:12 2022 को टीआई साहब से मिलने पर टी आई श्री कमलेश शर्मा द्वारा आवेदन की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम को फरियादी के आभूषणों की पतारसी हेतु निर्देशित किया।

इस पर से टीम के द्वारा अथक प्रयास कर दो घंटे तक सीसीटीवी कैमरे देखकर आवेदक को संतुष्ट कराया कि सोडाणी सेंटर पर से किसी के द्वारा भी उनके गहने नहीं लिए हैं। आप अपनी फोर व्हीलर चेक करें उनके द्वारा बताया गया कि फोर व्हीलर हमने कल चेक कर ली थी उसमें गहने नहीं मिले , तब टीम द्वारा बताया गए कि एक बार हमें आपकी कार चेक करवाई जाए टीम द्वारा कार चेक करने पर उक्त गहने स्टेपनी के नीचे गिरे पड़े मिले जो आवेदक को सुपुर्द किए । पुलिस की त्वरित कार्यवाही से प्रभावित होकर आवेदक द्वारा तुकोगंज पुलिस और इंदौर पुलिस की प्रशंसा की गई ।
उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक कमलेश शर्मा, थाना प्रभारी तुकोगंज व उनकी टीम के प्रआर 1500 लोकेश गाथे,प्रआर 1221 किशोर सवांलिया,आर 986 राहुल हुण्डेत की अहम भूमिका रही ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading