उज्जैन, मध्य प्रदेश। उज्जैन महाकाल ट्रस्ट ने दान में मिले 61 लाख रुपयों को सरकारी काम में खर्च कर दिया। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 मई को भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करने गए थे। यहां महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति (महाकाल ट्रस्ट) ने उनकी खूब आवभगत की। इस आवभगत में समिति ने श्रद्धालुओं से दान में मिले 61 लाख रुपए खर्च कर डाले। इसमें 10 लाख रुपए सिर्फ रेड कारपेट बिछाने पर खर्च किए गए। 2.50 लाख रुपए के फूलों से मंदिर सजाया गया।विधानसभा में मंगलवार को जब कांग्रेस विधायक महेश परमार ने ट्रस्ट द्वारा 5 साल में किए गए खर्च की जानकारी मांगी, तो जवाब में खर्च का पूरा हिसाब पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने दिया। इसी हिसाब में कोविंद के स्वागत पर खर्च हुई राशि पता चली। परमार का कहना था कि ट्रस्ट को दान में श्रद्धालुओं से राशि मिलती है, इसलिए इसका उपयोग सिर्फ भक्तों की सुविधाओं पर होना चाहिए। जबकि वीआईपी आगमन पर खर्च का जिम्मा जिला प्रशासन या नगर निगम का होता है, लेकिन समिति ने भक्तों से मिले दान की राशि खर्च कर डाली। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इज्जत के रंग, बेशर्मी के रंग… राहुल गांधी ने कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखा पत्र।