इंदौर मध्यप्रदेश। क्राइम। आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स मय जिंदा कारतूस के जप्त।आदतन आरोपी, थाना परदेशीपुरा के 02 अपराधो में, पहले भी जा चुका है जेल। इंदौर – क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी अनुक्रम मे क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि परदेशीपुरा क्षेत्र में एक व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है , मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच टीम एवं थाना परदेशीपुरा पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम (1)कालू पंडित उर्फ़ प्रकाश पुरी निवासी सर्वहारा नगर इंदौर का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते एक पिस्टल मय कारतूस के मिलीं, जिसके संबंध में वैध लाइसेंस पूछते नही होना बताया।आरोपी कालू पंडित उर्फ़ प्रकाश पुरी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स मय कारतूस जप्त कर थाना परदेशीपुरा में अपराध धारा 25,27 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन क्या यह न्यायपालिका के खिलाफ युद्ध का ऐलान है? इज्जत के रंग, बेशर्मी के रंग…