नीमच, मध्यप्रदेश। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्व नीमच पुलिस का अभियान- अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा की तस्करी करते हुए 820 किलोग्राम डोडाचूरा मय पीकअप वाहन को किया जप्त- पुलिस चौकी डीकेन थाना रतनगढ को मिली सफलता।



माननीय मुख्यमंत्री महोदय के प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत जिला नीमच में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुरज कुमार वर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ कि धरपकड हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एस.एस. कनेश एवं एसडीओपी महोदय जावद रामतिलक मालवीय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रतनगढ शिवकुमार यादव एंव चौकी प्रभारी डीकेन उप निरीक्षक निलेश सोंलकी व उनकी टीम द्वारा सफेद रंग की पीकअप वाहन क्रमांक आरजे 09 जीसी 8993 से 41 प्लास्टिक के कट्टों में भरा हुआ कुल 820 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा को जप्त किया गया।


दिनांक 19.12.2022 को रात्रि में पुलिस चौकी डीकेन के द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुए रामनगर-लापिया रोड पुलिया से पहले चॉदवाली दरगाह के पास आम रोड पर नाकाबन्दी के द्वारा रामनगर-लापिया तरफ से मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक सफेद रंग की आरजे 09 जीसी 8993 टाटा कम्पनी की योद्वा पीकअप वाहन आता दिखा, वाहन को रोकने का ईशारा किया गया, जो वाहन चालक पुलिस की नाकाबन्दी देखकर पीकअप वाहन से चालक अन्धेरे एंव जंगल का लाभ उठाकर वाहन को छोडकर मौके से फरार हो गया था, उपरोक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेते उक्त वाहन के पीछे बाडी में 41 प्लास्टिक के काले कट्टों में भरा हुआ कुल 820 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मिला, मौके पर अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा कीमति 10 लाख रुपये व पीकअप वाहन कीमती 03 लाख रुपये को जप्त किया गया। मौके की सम्पूर्ण कार्यवाही कर थाना रतनगढ पर मौके से पीकअप वाहन से भागे चालक आरोपी प्रदीप पिता मदनलाल पाटीदार निवासी ग्राम रामनगर थाना रतनगढ के विरुद्व अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण में मौके से फरार आरोपी प्रदीप पिता मदनलाल पाटीदार निवासी ग्राम रामनगर थाना रतनगढ की तलाश एंव जप्तशुदा वाहन के वाहन स्वामी के पतारसी के प्रयास कर विवेचना की जा रही है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी रतनगढ निरीक्षक शिवकुमार यादव एंव चौकी प्रभारी डीकेन उनि निलेश सोलंकी एंव उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading