आरोपी के कब्जे से 01 अवैध फायर आर्म्स ( पिस्टल) मय कारतूस के जप्त।आरोपी के विरूद्ध हत्या , हत्या का प्रयास, लडाई झगडे एवं आर्म्स एक्ट सहित 15 से ज्यादा अपराध इंदौर शहर के विभिन्न थानों में पहले से है अपराध दर्ज हैं।इंदौर । क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा लगातार अवैध हथियार रखने वाले एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एरोड्रम क्षेत्र में एक व्यक्ति फायर आर्म्स के साथ घटना कारित करने के लिए घूम रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच इंदौर व थाना एरोड्रम पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताए स्थान से संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसने अपना नाम (1).पारस पिता भोलाराम बसोड निवासी आराधना नगर इंदौर* का होना बताया। आरोपी की तलाशी लेते उसके पास से एक पिस्टल मय कारतूस के मिलीं जिसके संबंध में पूछते कोई उचित जवाब नही दिया। आरोपी का अपराधिक रिकॉर्ड चेक करते आदतन आरोपी के विरूद्ध हत्या , हत्या का प्रयास, लडाई झगडे,जान से मरने की धमकी एवं आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर 15 से ज्यादा अपराध इंदौर शहर के थाना जूनी इंदौर, थाना संयोगितानगंज, थाना छत्रीपूरा, थाना विजय नगर में पहले से पंजीबद्ध पाए गए है।शातिर आदतन आरोपी के कब्जे से 01 फायर आर्म्स (पिस्टल) मय कारतूस जप्त कर थाना एरोड्रम में आर्म्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंतरराष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन पखवाड़ा मे अक्षर सामाजिक सेवा समिति जागरूकता अभियान. महिला सुरक्षा व महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम के तहत, स्कूल, कॉलेज एवं मदरसे में पहुंची इंदौर पुलिस।