इंदौर मध्यप्रदेश। यूनिसेफ की केन्द्रीय टीम बच्चों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिये पहुंची, सीएम राइज स्कूल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूसाखेड़ी इंदौर।


बच्चों आएं आत्मविश्वास एवं मनोबल के लिये, बच्चों सहित स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की करी सराहना।

इंदौर- समीक्षा करने के लिये, यूनिसेफ की टीम जिसमें यूनिसेफ की कंट्री ऑफिस से ड्यूप्टी ऑपरेशन हेड मिस लाना एवम चीफ फील्ड ऑफिसर मिस मार्ग्रेट ग्वाडा तथा मध्यप्रदेश यूनिसेफ टीम व ममता एच.आई.एम.सी की टीम द्वारा आज दिनांक 06.12.22 को महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा संचालित संस्था वन स्टॉप सेंटर (सखी केंद्र), राजकीय बाल आश्रम और स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना के चयनित सीएम राइज स्कूल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूसाखेड़ी इंदौर का निरीक्षण किया गया।



पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र एवं कलेक्टर इंदौर श्री इलैयाराजा टी के निर्देशन में इन्दौर पुलिस व प्रशासन द्वारा बच्चों के सर्वागीण विकास को ध्यान में रखते हुए शासन के निर्देशानुसार स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिसके तारतम्य में अति. पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री राजेश हिंगणकर एवं पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय) के मार्गदशन में स्टूडेंट पुलिस कैडेट योजना की नोडल अधिकारी एवं अति. पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती मनीषा पाठक सोनी के दिशा-निर्देशन में इंदौर शहर के विभिन्न 19 स्कूलों में एसपीसी योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। इन्हीं में से एक स्कूल सीएम राइस स्कूल शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, मूसाखेड़ी इंदौर में यूनिसेफ की केन्द्रीय टीम ने पहुंचकर , बच्चों को दिये गये विभिन्न प्रशिक्षण एवं प्रदाय की गयी जानकारी व कार्यो के कारण बच्चों में आये आत्मविश्वास को देखकर काफी खुश हुई और इंदौर के पुलिस व प्रशासन द्वारा किये गये प्रयासों की सराहना की।



यूनिसेफ की टीम का स्कूल के स्टाफ एवं बच्चों के द्वारा स्वागत करते हुए, नोडल शिक्षिका श्रीमती राशि परिहार एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मनीषा पाठक सोनी ने टीम को एसपीसी के कार्यों से विस्तार से अवगत कराया और बच्चों को प्रदाय किये गये विभिन्न इनडोर एवं आउटडोर प्रशिक्षण व उन्हें समय-समय पर सेमिनार व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर विभिन्न विषयों पर दी गयी जानकारी के बारें में भी बताया गया।

मनीषा पाठक सोनी ने टीम को बताया कि एसपीसी योजना से जुडे़ इन बच्चो में बहुत ही सकारात्मक बदलाव आया है, इनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ा हैं। अब ये बच्चें पूरी निडरता के साथ गलत के खिलाफ आवाज उठाने लगे है और ये अपने साथ साथ अपने समुदाय के बच्चों व आसपास के लोगों को भी शिक्षित कर रहे है।



स्कूल के भ्रमण के दौरान यूनिसेफ टीम की मिस लाना एवं मिस मार्ग्रेट ग्वाडा ने बच्चों से रूबरू होते हुए, उनसे विभिन्न विषयों पर चर्चा की और उन्होनें क्या सीखा जाना। इस दौरान बच्चों द्वारा किए गए प्रयासों की एवम उनके ज्ञान की भी प्रशंसा की। मिस लाना ने बच्चों की सराहना करते हुए कहा कि वो ही भारत का भविष्य है और यूनिसेफ के कार्यों का केंद्र बिंदु है। इसी तरह से आगे बढ़ते रहे कहते हुए सभी के उज्वल भविष्य के लिये शुभकामनाएं दी।

इस दौरान बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि, पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा समय-समय पर ली गई कार्यशाला एवं विद्यालय में उनकी उपस्थिति के कारण हम बच्चों में काफी आत्मविश्वास बढ़ा है साथ ही उन्हें पुलिस एवं प्रशासन से संबंधित विभिन्न प्रकार की योजनाओं, सामान्य जानकारी एवं समसामायिक विषयों के संबंध में आवश्यक जानकारी बड़े ही सहज व सरल तरीके से प्राप्त हुई हैं। बच्चों ने कहा कि भविष्य में वे भी सिविल सर्विसेज, पुलिस व प्रशासन में जा कर देश की सेवा करना एवं बच्चों एवम महिलाओं के साथ होने वाले अपराधों को पूरी तरह समाप्त करने के प्रयास करना चाहते है।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्राचार्य, उप प्राचार्या, निरीक्षक राधा जामोद एवं उपनिरीक्षक शिवम ठक्कर के द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

आप सभी का स्नेह और साथ बना रहे। यूट्यूब चैनल को लाइक शेयर सब्सक्राइब करें।

*NEWS National World*

*खबर वही , अंदाज़ नया*
*लाइक शेयर सब्सक्राइब*
*like share subscribe*

*1* *#Indore रिटायर्ड #police कर्मी की गुंडागर्दी का मामला पहुँचा पुलिस जनसुनवाई तक.*

*2* *#Indore में #Government #Law #College में धार्मिक कट्टरता फैलाने का मामले में अपडेट.*

*3* *यूनिसेफ की केन्द्रीय टीम बच्चों की स्थिति और व्यवस्थाओं का जायजा लेने  पहुंची, सीएम राइज स्कूल…*

http://newsnationaworld.news.blog/2022/12/07/%e0%a4%af%e0%a5%82%e0%a4%a8%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%87%e0%a4%ab-%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%80%e0%a4%af-%e0%a4%9f%e0%a5%80%e0%a4%ae/

*4*  *इंदौर में आतंकियों से मुठभेड़ के लिए मॉक ड्रिल अभ्यास किया.*

http://newsnationaworld.news.blog/2022/12/07/%e0%a4%87%e0%a4%82%e0%a4%a6%e0%a5%8c%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%ae%e0%a5%81%e0%a4%a0/

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading