#indore #mp #Bharat_jodo #Rahul_Gandhi ने सभा को किया संबोधित, बीजेपी और महंगाई जीएसटी नोटबंदी पर और क्या बोले…

https://youtu.be/kcWpfE9TUcY

राहुल गांधी ने किया सभा को संबोधित…

इंदौर मध्यप्रदेश।

इंदौर के राजवाड़ा पर बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी नोटबंदी वह जीएसटी को लेकर बीजेपी सरकार पर साधा निशाना राहुल ने कहा जो काम चायना की सेना नहीं कर सकी सकी वह नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया जिसके कारण लोगो का केश फ्लो रोक दिया गया

मध्यप्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के पांचवे दिन यात्रा महू से राऊ राऊ से इंदौर पहुची जहां राऊ मे राहुल के साथ कई स्थानीय नेता भी मौजूद रहे गुलज़ार कालोनी जैसे मुस्लिम बहुल क्षेत्र मे राहुल गांधी का नाश्ते के लिए रुकना क्षेत्रीय कांग्रेस नेताओ के लिए उत्साह का विषय था जिसके बाद यात्रा शाम को इंदौर के राजवाड़ा पहुंची जहां राहुल गांधी ने सभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर नोटबंदी और जीएसटी के मुद्दे पर बीजेपी सरकार को घेरा राहुल गांधी ने कहा कि जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती थी वह काम जीएसटी और नोटबंदी ने कर दिखाया राहुल गांधी ने कहा कि देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट इंदौर में बने।
राहुल गांधी ने कहा कि रोजगार की रीड की हड्डी छोटे व्यापारी किसान होते हैं यही लोग युवाओं को रोजगार देते हैं लेकिन बीजेपी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी से छोटे व्यापारियों की महत्वता को खत्म कर दिया। नोटबंदी और जीएसटी से देश कमजोर हुआ है। राहुल गांधी ने जनता से पूछा कि आप बताएं नोटबंदी और जीएसटी से किस वर्ग को फायदा हुआ है हां सिर्फ दो-तीन लोगों को फायदा हुआ है । जो काम चाइना की सेना नहीं कर सकती वह काम नोटबंदी और जीएसटी ने कर दिया
राहुल गांधी ने देश में बढ़ रही महंगाई को लेकर भी बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा ।कहा जब देश में यूपीए की सरकार थी जब देश का सिलेंडर ₹400 था आज का रेट बताने में दो हाथ भी नहीं तीन हाथों की जरूरत होती है पेट्रोल का रेट ₹50 था लेकिन आज ₹107 हैं


राहुल गांधी ने स्वच्छता को लेकर इंदौर की तारीफ करते हुए कहा कि आज मैंने इंदौर की पदयात्रा पर देखा मुझे कही कचरा या गंदगी नहीं दिखाई दी। इसके लिए इंदौर की जनता और सफाई कर्मचारियों को धन्यवाद देता हूं वही राहुल गांधी ने अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट का उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे अमेरिका का शिकागो एयरपोर्ट अमेरिका के लिए लॉजिस्टिक हब है ऐसे ही इंदौर में देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बने जिससे इंदौर लॉजिस्टिक हब बन सके। कुल मिलाकर राहुल गांधी ने बीजेपी पर खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी ने मध्यप्रदेश में जनता की चुनी हुई सरकार को खरीद-फरोख्त कर गिरा दिया।बीजेपी सिर्फ 2 उद्योगपतियों के लिए जनता का पैसा पहुंचा रही है और उससे विधायक खरीद रही है। अपने 30 मिनट से ज्यादा के संबोधन में राहुल बीजेपी सरकार को नोटबंदी जीएसटी व मध्य प्रदेश में सरकार गिराने को लेकर घेरते हुए दिखाई दिए

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading