उज्जैन। अक्षत तिरवार। पुरा मामल, गर्भगृह और मंदिर परिसर में दो युवतियों ने जलाभिषेक और डांस का वीडियो शूट किया । इस वीडियो में बॉलीवुड सॉन्ग जोड़कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया। जिस पर मंदिर के पुजारी ने आपत्ति दर्ज कराई है। वहीं, कलेक्टर ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शूट किया हुआ विडियो सोशल मीडिया पर दो अलग-अलग अकाउंट से अपलोड किया गया है।जिसमें दो अलग-अलग युवतियां महाकाल मंदिर परिसर स्थित ओंकारेश्वर मंदिर के सामने और गर्भगृह में बॉलीवुड गानों पर रील्स बना रही हैं। गर्भगृह में लड़की बाबा महाकाल को जल अर्पित कर रही है। बैकग्राउंड में लाखों बार देखा गया, लेकिन कोई तुम सा न मिला…। इसी विडियो में एक गाना… गुजर न जाएं रातें कहीं इसी तमन्ना में… बज रहा है।दूसरा विडियो महाकाल मंदिर कैम्पस में बनाया गया है। जिसमे युवती नगाड़े संग ढोल बाजे… गाने पर घूमती हुई नज़र आ रही है।तीसरा विडियो में भी महाकाल परिसर के भीतर ही बनाया गया है। जिसमे एक युवती फिल्म धूम के- मलंग-मलंग… गाने पर मंदिर की ओर मुंह कर हाथों को उठा रही है।एक युवती ने बाबा महाकाल को जल अर्पित करते हुए उसके साथ गाना जोड़ा। दूसरी युवती मंदिर परिसर में ‘ढोल बाजे’ गाने पर डांस करते हुए घूम रही है। महाकाल मंदिर के पुजारी ने इसे आपत्तिजनक बताया है। महाकाल मंदिर की छवि खराब की जा रही है : पुजारीविडियो वायरल होने के बाद महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी महेश ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने इस तरह मंदिर में बॉलीवुड सॉन्ग्स को जोड़कर विडियो बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे विडियो बार-बार सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे विडियो पोस्ट करने से महाकाल मंदिर की छवि धूमिल होती है। महाकाल मंदिर में सैकड़ों कर्मचारी मंदिर की सुरक्षा में लगे हैं, लेकिन वे अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं, इसलिए श्रद्धालु मंदिर परिसर और गर्भगृह तक जाकर वीडियो बना रहे हैं। जिस पर बजरंग दल ने भी ऐसे विडियो पर आपत्ति जताईबजरंग दल के प्रमुख अंकित चौबे का कहना है की विडियो आपत्तिजनक है। देव स्थान पर इस तरह बॉलीवुड गानों पर अभद्र प्रदर्शन करना बिल्कुल जायज नहीं है। महाकाल करोड़ों भक्तों की आस्था का केंद्र हैं। यह जगह फिल्मी गानों के लिए नहीं है। ऐसे सभी श्रद्धालुओं का मंदिर में प्रवेश प्रतिबंधित करना चाहिए। कलेक्टर ने कहा- जांच के बाद होगी कार्रवाईउज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने कहा- विडियो की जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। महाकाल मंदिर की अपनी मर्यादा है, वहां जाकर इस तरह बॉलीवुड गानों पर रील्स बनाने की इजाजत किसी को भी नहीं दी जा सकती। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर थाना प्रभारी झूग्गी बस्ती के बच्चों को शिक्षा प्रदान की.. वैष्णव प्रबंध संस्थान के स्टूडेंट्स की लगी साइबर पाठशाला।
You must be logged in to post a comment.