सिटीजन कॉप एप्लीकेशन (Citizen Cop Application) में प्राप्त शिकायतों पर क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस द्वारा की गई प्रभावी कार्यवाही।

लगभग 02 करोड़ रुपये की कीमत के 570 गुम मोबाईल फोन आवेदको को किये गये सुपुर्द।

गुम मोबाईल मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों तथा भारत के अन्य प्रदेशो जैसे दिल्ली, मुम्बई, बिहार, राजस्थान, उडीसा, इलाहबाद, हरियाणा आदि से किये गए बरामद।

आईफोन, वन प्लस, सेमसंग, रेडमी, विवों, ओप्पो, नोकिया आदि कम्पनीयों के मंहगे मोबाईल फोन भी हुये बरामद।
पुलिस कमिश्नरेट लागू होने के बाद से अभी तक कुल 1753 गुम मोबाईल आवेदको को किये गए सुपुर्द।

शहर में बढ़ा है, Citizen Cop Application पर Online Complaint करने की ओर जनता का रूझान।

इंदौर दिनांक 17 अक्टूबर 2022 – श्रीमान पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर हरिनारायण चारी मिश्र एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध ) राजेश हिंगणकर एव अति पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था इंदौर शहर मनीष कपूरिया के निर्देशन में इंदौर क्राइम ब्रांच द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप’ एप्लीकेशन पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित एवं उचित वांछनीय वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु पुलिस उपायुक्त (अपराध/मुख्यालय ) इंदौर निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) इंदौर गुरू प्रसाद पाराशर तथा निमिष देशमुख (सायबर) को प्रभावी कार्यवाही करने हेतू निर्देशित किया गया था।

उक्त निर्देशो के पालन मे अपराध शाखा (सायबर सेल) द्वारा सिटीजन कॉप एप्लीकेशन के गुम मोबाईल फोन की शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए वर्ष 2022 की शिकायतों का निराकरण कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। गुम मोबाईल फोन जो कि इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरो में चल रहे थें, जिन्हे क्राइम ब्रांच टीम द्वारा बरामद किया गया। कुल 570 मोबाईल फोन जप्त किये गये हैं जिसमें हजारों रूपयें की कीमत के मंहगे मोबाईल फोन शामिल हैं। बरामद मोबाईल फोन में 04 आईफोन, 30 वन प्लस, 75 सेमसंग, 97 ओप्पों, 192 वीवों, 89 रेडमी, 68 रियल मी, 03 हॉनर, 05 टेक्नो, 03 नोकिया, 04 मोटोरोला कम्पनियों के हैं।

इंदौर पुलिस क्राईम ब्रांच (Crime Branch) द्वारा संचालित की जा रही ’’सिटीजन कॉप एप्लीकेशन’ (Citizen Cop Application) वास्तव में एक Android Phone Application है जिसे आमजन द्वारा Google Play Store के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। इस एप्लीकेशन में प्रशासनिक तथा पुलिस अधिकारियों के संपर्क नम्बर के अलावा, अन्य महत्वपर्ण फीचर जैसे किसी घटना के संबंध में सीधे ऑनलाईन शिकायत अथवा पुलिस तक सूचना पहुंचाये जाने हेतु Report an incident, और किसी वस्तु के चोरी अथवा गुम होने पर पुलिस में Online Complaint दर्ज कराये जाने हेतु Report lost article की सुविधा मुहैया कराई गई है।

Report lost article में मोबाईल फोन अथवा अन्य वस्तु के गुमने पर सीधे इस फीचर के माध्यम से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है, जिसमें आवेदक को आनलाईन ही शिकायत क्रमांक सहित रिपोर्ट से संबंधित रसीद प्राप्त होती है, जिसका उपयोग वह मोबाईल में गुम हुई सिम को बंद कराने, अथवा नई सिम प्राप्त करने के लिये कर सकता है। इस कार्यप्रणाली की ऑनलाईन पद्धति होने से आवेदक को अब थाने अथवा अन्य कार्यालयों मे गुम मोबाईल का आवेदन नही देना होगा। आवेदक द्वारा की गई संपत्ति गुम/चोरी होने की शिकायत पर क्राईम ब्रांच की सायबर सेल टीम द्वारा ऑनलाईन शिकायत के परिपेक्ष्य में पतारसी की जाती है, जिसके परिणामस्वरूप 570 मोबाईल फोन आवेदकों को सुपुर्द किये जा रहे हैं, जिससे आमजन में ऑनलाईन शिकायत के प्रति जागरूकता आए तथा यह विश्वास हो कि, ऑनलाईन शिकायत के माध्यम से भी उनकी गुम वस्तु प्राप्त हो सकती हैं।

गुम मोबाईल फोन की शिकायतों मे कार्यवाही करते हुये यदि आवेदक का मोबाईल फोन गुम होने के बाद चलना नही पाया जाता हैं, या फिर किसी वजह से खराब हो जाता हैं तो ऐसी स्थिति में मोबाईल सर्च नही हो पाता हैं। मोबाईल फोन गुम होने के बाद अगर उपयोग नही किया जाता हो तो उसे ढुढंना सम्भव नही हैं।

’’इंदौर पुलिस द्वारा आमजनता से यह अपील की जाती है कि ’’सिटीजन कॉप’ एप्लीकेशन का उपयोग कर आपराधिक गतिविधियों की सूचनायें तथा इससे संबंधित शिकायतें घर बैठे सीधे ऑनलाईन पद्धति के माध्यम से पुलिस तक पहॅुचाये। इससे न केवल आपके समय की बचत होगी, बल्कि आपकी शिकायतों अथवा सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही करने के लिये पुलिस को मदद मिलेगी।’’

मोबाईल गुमने/चोरी होने पर शिकायत करने हेतु नीचे दी गई प्रक्रिया से अपनी शिकायत दर्ज करें। (Process of Complaint)

प्ले स्टोर से सिटीजन कॉप एप डाउनलोड करें (Download) ।
खोए/चोरी की शिकायत विकल्प का चयन करें (Select Option) ।
एग्री करें (Agree) ।खोई/चोरी हुई वस्तु का चुनाव करें- MOBILE+SIM CARD (Select) ।
पूर्ण फार्म भरें (Fill Complete Form) ।
बिल/थाने की शिकायत कॉपी, की फोटो अपलोड करें एवं वैकल्पिक नंबर दर्ज करें (Upload Photo) ।सबमिट करे (Submit) ।
कन्फर्म करें (Confirm) ।
कंप्लेन नंबर सेव करें (Save) ।
मोबाईल मिलने पर आपके द्वारा शिकायत में दर्ज ALTERNATE मोबाईल नम्बर पर सूचित किया जायेगा ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading