इंदौर। हमारा लक्ष्य:- सुगम, सुरक्षित, सुखद यातायात

यातायात प्रबंधन पुलिस, महानगर इंदौर ने निकाली हेलमेट जागरूकता रैली
पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर ने हेलमेट रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

हेलमेट चालान के डर से नहीं, इसे स्वविवेक से आत्म रक्षा के लिए पहनना चाहिए। हेलमेट की उपयोगिता को समझते हुए दो पहिया वाहन पर यदि सवार हो तो हेलमेट जरूर पहने। – पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर

आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 रविवार को यातायात प्रबंधन पुलिस,महानगर इंदौर द्वारा दो पहिया वाहन पर सवार को हेलमेट धारण करने के प्रति जागरूक करने के लिए हेलमेट रैली निकाली गई। हेलमेट जागरूकता रैली का आयोजन पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से किया गया जहां पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर हरिनारायणाचारी मिश्र, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था), मनीष कपूरिया, पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) महेश चंद जैन, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात प्रबंधन) अनिल पाटीदार सहित यातायात प्रबंधन पुलिस के अधि/कर्मचारियों, यातायात प्रबंधन मित्र, विभिन्न बाइक राइडर टीम एवं गणमान्य नागरिक जागरूकता रैली में उपस्थिति हुए।

पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि आज का कार्यक्रम खास तौर पर हेलमेट के प्रति जागरूकता के लिए आयोजित किया गया है, रैली का उद्देश्य यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाये, दो पहिया सवार हेलमेट को अवश्य धारण करें। यदि हम हेलमेट का उपयोग करते हैं तो सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर में 30 से 40% की कमी ला सकते हैं। पुलिसकर्मी स्वयं हेलमेट पहनें और आमजनमानस तक यह संदेश देना चाहिए कि आप भी हेलमेट का इस्तेमाल करें। हेलमेट चालान के डर से नहीं, इसे स्वविवेक से आत्म रक्षा के लिए पहनना चाहिए। हेलमेट की उपयोगिता को समझते हुए दो पहिया वाहन पर यदि सवार हो तो हेलमेट जरूर पहने।

पुलिस आयुक्त महोदय हरिनारायणाचारी मिश्र ने हेलमेट जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। हेलमेट जागरूकता रैली
डीआरपी लाइन परेड ग्राउंड से मरीमाता से होते हुए महेश गार्ड लाइन, वायरलेस चौराहा, बड़ा गणपति, महू नाका, गंगवाल, टावर चौराहा, भवरकुआं, नवलखा, गीताभवन होते हुए तख्तियों और संदेशों के माध्यम से चौराहों पर जागरूकता सन्देश का प्रचार-प्रसार करते हुए पलासिया सेल्फी प्वाइंट पहुंची, जहां इस हेलमेट जागरूकता बाइक रैली का समापन किया गया और वाहन चालकों से हेलमेट लगाकर ही वाहन चलाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अनिल कुमार पाटीदार, सहायक पुलिस आयुक्त अजीत सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त संतोष कुमार उपाध्याय, थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह परिहार सहित यातायात प्रबंधन पुलिस के अधिकारी/कर्मचारी एवं विभिन्न इंदौर बाइक राइडर्स क्लब के लगभग 200 से अधिक सदस्य भी इस रैली में शामिल हुए।

कृपया जिम्मेदार नागरिक बनें, यातायात के नियमों का पालन कर, सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं, स्वयं सुरक्षित रहें व दूसरों को भी सुरक्षित रखें

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

प्रातिक्रिया दे

You missed

Translate »

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading