आरोपीयो को खजराना पुलिस ने किया 24 घण्टे मे गिरफ्तार फरयादी का अपहरण कर कि थी मारपीट, आरोपी पूर्व मे भी हो चूके है बंद।राजनिति रसूख रखते है आरोपी जहाँ किया था अपहरण वही निकला जूलूस।आरोपीयो के विरुद्ध थाना खजराना पर किया था अपहरण सहित विभिन्न धाराओ मे अपराध पंजीबद्ध। इंदौर। दिनांक 13/09/22 को थाना खजराना पर नयन पाटीदार ने रिपोर्ट की थी कि जय वर्मा ने अपने साथीयो के साथ मुझे गणेश मंदिर तिराहा पान की दुकान के पास से स्कार्पियो मे ले जाकर अपने साथीयो सहित मेरे साथ मारपीट की है जिससे मुझे चोटे आई है । जिस पर थाना खजराना पर आरोपीयो के विरुद्ध धारा 363,364,323,294,506,342,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । थाना प्रभारी खजराना व्दारा आरोपीयो की तलाश हेतु एक टीम बनाकर उचित दिशा निर्देश देकर रवाना किया गया ।आरोपीयो कि तलाश मे पुलिस टीम व्दारा मुखबिर मामूर किये गये जिस आधार पर पुलिस टीम को मुखबिर व्दारा बताया गया कि आरोपी इंदौर से बाहर भाग गये है जिनके भोपाल , सिहोर रोड पर जाने की सूचना मिली । जिस पर पुलिस टीम आरोपीयो कि गिरफ्तारी हेतु तुरंत रवाना हुई ।एक टीम लगातार आरोपी जय वर्मा व अन्य के घर पर दबिश दि जा रही थी एवं आरोपीयो के संभावित ठीकानो पर लगातार पतारसी कि जा रही थी । पुलिस टीम को जानकरी लगी की आरोपी जय वर्मा घर पर आया है जिस पर पुलिस टीम व्दारा आरोपी जय वर्मा को उसके साथीयो सहित गिरफ्तार किया गया । नाम आरोपीगण-(1) जय वर्मा पिता ओमप्रकाश वर्मा उम्र 37 साल निवासी गणेशपुरी खजराना इंदौर(2) लखन पाल पिता सोहनलाल पाल उम्र 34 साल निवासी संविद नगर इंदौर(3) शनि जैन उर्फ मोहित जैन पिता मनोज जैन उम्र 22 साल संविद नगर इंदौर(4) भोला उर्फ यश चौहान पिता बाबुलाल चौहान उम्र 21 साल निवासी संविद नगर (5) प्रांजल वर्मा पिता लोकेन्द्र वर्मा उम्र 23 साल निवासी गणेशपुरी खजराना इंदौर उक्त सराहनीय कार्य को करने मे थाना प्रभारी खजराना दिनेश वर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन टटीरी के अभिमन्यु गुप्ता व पंकज गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान इंदौर में पीआईबी के द्वारा जेम (Government eMarket Place) सेलर संवाद का किया गया आयोजन.
You must be logged in to post a comment.