दिनांक 15/09/22 इंदौर में पीआईबी के द्वारा जेम (Government eMarket Place) सेलर संवाद का किया गया आयोजन।



इसमें जेम पोर्टल पर रजिस्टर्ड सेलर्स के साथ संवाद किया गया । इस प्रोग्राम में दिल्ली जेम से श्री अनघ दत्त एवं मध्य प्रदेश के रीजनल बिजनेस फैसिलिटेटर संजय डेहरिया उपस्थित थे साथ ही साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 40 सेलर्स उपस्थिति भी दर्ज की गई , सेलर संवाद में इंदौर, भोपाल, धार,महेश्वर, अलीराजपुर एवं इंदौर के एमएसएमई सेलर्स महिला उद्यमी ग्रुप एवं एससी एसटी सेलर्स ने भी अपना अनुभव साझा किया, अन्य जिलों से भी सेलर्स जेम संवाद कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:30 बजे रजिस्ट्रेशन से हुई, इसके उपरांत जेम के प्रतिनिधि संजय डेहरिया द्वारा जेम के परिकल्पना एवं नये फीचर्स के बारे में बताया गया गेम से श्री अनघ दत्त के द्वारा जेम के लाभ के बारे में जानकारी दी गई उसके उपरांत सेलर्स स्पीक और सेलर के द्वारा जेम सफल स्टोरी साझा किया गया जेम रजिस्टर्ड सेलर ने अपने अनुभव को सभी के साथ साझा किए जिसमें विशेष रूप से महिला उद्यमी के रूप में श्रेष्ठा गोयल ने अपने अनुभव शेयर किए उनकी कंपनी पनामा फार्मास्यूटिकल्स को जेम मे अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने में सहायक हो रही है उसके बारे में उन्होंने अपने अनुभव सभी के साथ साझा किए जो काफी प्रेरणादायक रहे.
इसके बाद महिला उधमी सीमा मिश्रा ने हैंडलूम बिजनेस का अनुभव अपनी सफलता की कहानी के साथ के साथ शेयर किया किस तरीके से उनको जेम में सफलता मिली, साथ ही विभिन्न जिलों से आये सेलर जिसमें डिक्की के मेंबर्स नरेश मुंद्रे, अभिषेक आर्य, दीपक बघेल आदि ने भी अपने जेम् के साथ सफलता के अनुभव साझा किए और यह भी बताया की एससी और एसटी के उधमियो को जेम् मे सफलता के लिए पुरा सहयोग प्रदान किया जाता है
Sc st के उधमियो को mse policy के तहत एमएसएमई के 4℅ रिजर्वेशन पॉलिसी का लाभ ले सकते हैं साथ ही प्रखर enterprises के प्रखर कथेड ने भी भी अपने अनुभव साझा किए जेम् सेलर संवाद में जेम पोर्टल को लेकर काफी उत्साह देखा गया अंत में श्री दिलीप सिंह परमार ब्यूरो चीफ पीआईबी के द्वारा सभी मेहमानों को सम्मान, आभार और धन्यवाद आभार व्यक्त किया गया ।

NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading