इंदौर पुलिस की टीम ने सीनियर सिटीजन एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को बताए, सायबर अपराधों से बचने के टिप्स।इंदौर दिनांक 15 सितबंर 2022- पुलिस आयुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) राजेश हिंगणकर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा निरंतर रूप से समय-समय पर स्कूल/कॉलेज, अन्य संस्थानों, बाजार, सार्वजनिक स्थानों आदि पर कार्यशाला, नुक्कड़ नाटक, पम्पलेट्स, पोस्टर व परिचर्चा आदि विभिन्न कार्यक ्रम आयोजित कर लोगों को सायबर अपराधों की रोकथाम एवं इनसे बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक करने का प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त (अपराध एवं मुख्यालय) श्री निमिष अग्रवाल के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.09.22 को अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) मनीषा पाठक सोनी की विशेष उपस्थिति में निरीक्षक राधा जामोद, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर एवं सउनि गयेन्द्र यादव की टीम ने रानी सराय स्थित कार्यालय के सभागार में सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत इन्दौर के वरिष्ठ नागरिकों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों हेतु एक सायबर पाठशाला का आयोजन किया गया। जिसमें सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत इन्दौर के पदाधिकारी एवं नगर सुरक्षा समिति जिला संयोजक रमेश शर्मा, जुगल किशोर गुर्जर, बी.डी. कुशगोतिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकगण एवं महिलाएं उपस्थ्ति रहीं। उक्त पाठशाला में पुलिस अधिकारियों ने सभी को सायबर अपराधों के बारें में जानकारी देते हुए बताया कि, वर्तमान समय में हम अपनी सुविधाओं के लिये जैसे-जैसे आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर रहे है, वैसे ही अपराधी तत्व भी इन तकनीकों का सहारा लेकर ही हमें निशाना बना रहे हैं। इन सायबर अपराधियों के लिये बच्चें, बजुर्ग व महिलाएं ही साफ्ट टारगेट्स रहते है, क्योंकि इन्हें वे जल्दी अपनी बातों में उलझा लेते है। अतः हमें इनका निशाना नहीं बनना है तो हमें जागरूक व सतर्क रहना होगा, और इसके लिये हम जितना इन सायबर अपराधों एवं ऑनलाईन फायनेंशियल फ्रॉड के बारें में जानेगें उतना ही इनसे बचकर रह सकते है। सायबर अपराधों से बचाव हेतु किन बातों का ध्यान रखना है और क्या- क्या सावधानियां रखनी चाहिए, यह जानकारी देते हुए, टीम ने सभी को इस संबंध में जरूरी टिप्स भी दिए कि- •> अनजान लोगों से किसी भी प्रकार का संपर्क सोशल मीडिया आदि पर न रखें। •> अपनी व्यक्तिगत जानकारी, फोटो आदि किसी भी अनजान व्यक्ति को ना दें। •> अपनी बैंक संबंधित जानकारी ओटीपी, पिन सीवीवी आदि भी किसी के साथ शेयर ना करें।•> मोबाइल आदि पर आने वाली किसी भी प्रकार की अनजान लिंक को बिना जानकारी के क्लिक ना करें। •> अनजान कॉल, वीडियों कॉल से बचे और संपर्क करने के दौरान पूर्ण सतर्कता रखे।•> कोई गिफ्ट, प्रलोभन या किसी भी प्रकार का फायदा पहुंचाने वाले फेक कॉल व मैसेज से बचकर रहें, लालच में आकर इनके बहकावें में न आवें।•> किसी भी प्रकार के फोन कॉल व मैसेज आदि के माध्यम से आपकों डरा धमकाकर आपसे कोई आपकी व्यक्तिगत या फायनेंशियल जानकारी मांग रहा हो तो उसे न दें और इस संबंध में अपने किसी समझदार परिजन को बताएं या पुलिस से संपर्क करें।इस दौरान उपस्थित सीनियर सिटीजंस ने भी उनके साथ इस प्रकार के हुए अनुभव को भी सभी के साथ साझा किया और सायबर अपराधों के संबंध में विभिन्न प्रश्न भी किए, जिसका पुलिस अधिकारियों ने उचित समाधान भी किया। अंत में अति. पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय) ने सभी से कहा कि, वर्तमान समय में हमारी व्यक्तिगत सुरक्षा के साथ हमें अपनी सायबर सुरक्षा भी रखना जरूरी है जिसके लिए हम जितने जागरूक होंगे उतना ही हम इन सायबर अपराधों से बच सकते हैं। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर पुलिस ने छोटे-छोटे बच्चों को भी शार्ट फिल्म व डमी पुतले के माध्यम से कराया गुड टच एवं बैड टच का एहसास। टटीरी के अभिमन्यु गुप्ता व पंकज गुप्ता को मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
You must be logged in to post a comment.