ऑपरेशन एहसास के तहत पुलिस की टीम ने स्कूल के बच्चों बीच पहुंच, दी उन्हें लड़कियों एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों के विषय में महत्वपूर्ण जानकारी।इंदौर -दिनांक 15 सितंबर 2022- महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम एवं इस संबंध में जागरूकता लाने के उद्देश्य से पुलिस ने ऑपरेशन एहसास के तहत बच्चों के बीच पहुंच उन्हें गुड टच बैड टच आदि के संबंध में बताया जा रहा है। इसी कड़ी में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय निमिष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त मुख्यालय मनीषा पाठक सोनी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 15.09.22 को ऑपरेशन एहसास के तहत पुलिस उपायुक्त मुख्यालय इंदौर कार्यालय की निरीक्षक राधा जामौद, उप निरीक्षक शिवम ठक्कर की टीम किड्स ज़ोन प्ले स्कूल विष्णुपुरी में पहंुची और नन्हें नन्हें बच्चों को बड़े ही रोचक तरीके से डमी पुतले के माध्यम एवं स्टोरी आदि सुनाकर गुड- टच व बैड-टच के बारें में बताया और उन्हें चाइल्ड हेल्पलाईन द्वारा बनाई गयी शार्ट फिल्म कोमल दिखाकर भी उन्हें बच्चों की सुरक्षा संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को गुड- टच व बैड-टच के बारें बतातें हुए कहा कि, यदि उनके साथ कभी भी कोई बुरी नीयत या तरीके से स्पर्श करे तो उसे नजरअंदाज ना करें उसे अपने माता-पिता एवं परिजनों या पुलिस को जरूर बताएं। इस अवसर पर बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूकता हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा बनाई गई कॉमिक बुक अटकन-चटकन को भी बच्चों को वितरित की गयी। बच्चों ने पुलिस अधिकारियों की बातों को बड़े ध्यान से सुना एवं कई प्रश्न भी किए। साथ ही विद्यार्थियों को पुलिस एवं प्रशासन द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर जैसे चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, डायल-100 आदि के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या मनप्रीत कौर, डायरेक्टर रविन्द्र सिंह भाटिया व स्टाफ उपस्थित रहा । Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऐतिहासिक रहा लायंस क्लब अग्रवाल मंड़ी का अधिष्ठापन समारोह। सिनियर सिटीजन्स की भी लगी सायबर पाठशाला आयोजित।
You must be logged in to post a comment.