इंदौर में दिनांक 12.09.2022 को स्कीम नं 155 स्थित आईडीए मल्टी के पास हुई अज्ञात व्यक्ति की अंधी हत्या का 24 घंटे में पर्दाफाश.
मृतक की पत्नी और भांजे ने मिलकर की थी हत्या अवैध संबंधों में हस्तक्षेप करने के कारण हुई थी हत्या.
हत्या में शामिल मृतक की पत्नी व भांजा गिरफ्तार आरोपी व मृतक सभी बाणगंगा थाना क्षेत्र के निवासी.
पुलिस को गुमराह करने की नीयत से थाना एरोड्रम क्षेत्र में फेंकी गयी थी लाश.
दिनांक 12/09/2022 को सुबह 08.00 बजे थाना एरोड्रम अंतर्गत स्कीम नं 155 में आईडीए मल्टी के पास खाली पड़े कासलीवाल के प्लाट पर एक अज्ञात व्यक्ति उम्र करीबन 45 साल की लाश सफेद प्लास्टिक की बोरी में पायी गयी थी। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा उक्त संदिग्ध लाश मिलने की सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी. उक्त | सूचना पर तत्काल थाना एरोड्रम पुलिस की मौके पर पहुंच कर अज्ञात व्यक्ति की लाश का निरीक्षण करने पर पाया गया कि | मृतक के दोनो हाथ व दोनों पैर चुनरी से बंधे हुये पाये थे तथा मृतक के सिर पर चोट एवं गला घोटने के निशान थे। मृतक के शव एवं घटना स्थल का निरीक्षण करने पर पाया गया था कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात मृतक की किसी अन्यत्र स्थान पर हत्या कर साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसकी लाश को बोरे में भरकर घटना स्थल पर फेंका गया था। अज्ञात | व्यक्ति के विरूध्द थाना एरोड्रम में अप.क्र. 686/2022 धारा 302, 201 भादवि का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । उक्त घटना के कारण संपूर्ण क्षेत्र में सनसनी व्याप्त थी जिसको देखते हुये श्रीमान पुलिस आयुक्त महोदय श्री | हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जोन 1 के सभी अधिकारियों को अज्ञात मृतक की शीघ्र पहचान स्थापित कर घटना कारित | करने वाले अज्ञात आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त अमित तोलानी, अति. पुलिस उपायुक्त जयवीर सिंह भदौरिया एवं सहायक पुलिस आयुक्त राजीव सिंह | भदौरिया मल्हारगंज क्षेत्र इंदौर द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी एरोड्रम संजय शुक्ला को आदेशित किया | गया। आदेश के पालन में एरोड्रम थाना पुलिस द्वारा लगातार मृतक अज्ञात पुरूष की शिनाख्त एवं अज्ञात आरोपियों की तलाश पतारसी के प्रयास किये जा रहे थे।

इसी दौरान दिनांक 13.09.2022 को सूचना प्राप्त हुयी कि थाना बाणगंगा के सामने भगत सिंह नगर निवासी पप्पू उर्फ | देवेन्द्र पिता मुन्नीलाल अग्रवाल उम्र करीबन 40 साल का दिनांक 11/09/2022 से लापता है उसका कोई पता नहीं चल पा | रहा है। समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया में प्रसारित मृतक के फोटो देखकर मृतक के भाई आत्माराम अग्रवाल द्वारा थाना | एरोड्रम में उपस्थित होकर उक्त मृतक अज्ञात व्यक्ति उसका भाई पप्पू उर्फ देवेन्द्र अग्रवाल होने की संभावना व्यक्त किया | जिसे जिला अस्पताल ले जाकर मर्चुरी रूम में रखा मृतक का शव दिखाया गया जो आत्माराम द्वारा शव को देखकर उसके | भाई पप्पू उर्फ देवेन्द्र अग्रवाल का होना बताया। आत्माराम से पूछताछ करने पर मालूम पड़ा कि मृतक देवेन्द्र दिनांक 11/09/2022 को शाम करीब 04.30 बजे मोहल्ले के एक 10 वर्षीय बालक के साथ उसकी पत्नी नेहा के घर गया था तथा | उसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। उक्त सूचना पर तत्काल मृतक देवेन्द्र की पत्नी नेहा अग्रवाल के किराये के घर राजाबाग कालोनी थाना बाणगंगा पहुंचकर उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जो घटना के बारे में अनभिज्ञता जाहिर | करते व गुमराह करते हुये मृतक देवेन्द्र का उसके घर पर आना तो स्वीकार किया लेकिन मृतक देवेन्द्र द्वारा गाली गलौज करने के कारण वह स्वयं घर से निकलकर थाना बाणगंगा पर रिपोर्ट करने चले जाना तथा करीब डेढ घंटे बाद वापस घर | लौटने पर घर पर उसका पति देवेन्द्र और घर पर पहले से मौजूद उसका भांजा विक्की उर्फ विकाश अग्रवाल घर पर नहीं | मिलना बताया। विक्की के बारे में पूछने पर उसने अरविंदो के आगे किसी प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम करना बताया। उक्त | सूचना के आधार पर विक्की अग्रवाल की तलाश अरविंदो के आस पास स्थित प्लास्टिक फैक्ट्रियों में की गयी जो फरार | मिला। काफी मशक्कत के बाद विक्की अग्रवाल को अरविंदो के पास से अभिरक्षा में लेकर नेहा अग्रवाल के साथ थाना पर | लाकर आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की गयी जो दोनों ने आपस में प्रेम संबंध हो जाने कारण करीब 13 माह से साथ में | रहना तथा मृतक देवेन्द्र द्वारा उनके संबंधों को लेकर आपत्ति व हस्तक्षेप करने से परेशान होकर दिनांक 11/09/2022 को | मृतक देवेन्द्र के उनके किराये के घर पर आकर पुनः गाली गलौज करने व उसका बच्चा वापस मांगने पर दोनों के द्वारा मिलकर उसको कमरे के अंदर घसीटकर शटर बंद कर विक्की द्वारा देवेन्द्र को पलंग पर पटककर उसकी हत्या करने की नीयत से उसके सिर पर डंडे से प्रहार कर बेहोश करने के बाद नेहा और विक्की द्वारा घर में रखी नायलोन की पतली रस्सी | से उसका गला घोटकर हत्या कर देना बताया तथा घटना व साक्ष्य छिपाने की नीयत से मृतक देवेन्द्र के दोनों हाथ व दोनों | पैर चुनरी से बांधकर शव को प्लास्टिक के बोरे में भरकर अपने परिचित अभिषेक साहू का लोडिंग रिक्शा बुलाकर उसमें मृतक का शव रखकर स्कीम नं 155 स्थित आईडीए मल्टी के पास खाली पड़े प्लाट पर ले जाकर तेज बारिश के बीच रात करीबन 09.30 बजे फेंककर वापस घर चले जाना बताया गया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मृतक की हत्या करने में प्रयुक्त की गयी बांस की लाठी तथा रस्सी व शव फेंकने में इस्तेमाल किया गया लोडिंग ऑटो जप्त कर लिया गया है। आरोपियों को माननीय न्यायालय समक्ष पेश किया जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक संजय शुक्ला, सउनि रविराज सिंह बैस, सउनि ओमनारायण शुक्ला, सउनि भगवान सिंह | सिसोदिया, प्रआर. 3260 जगमोहन यादव प्रआर. 1698 संजय मालाकार, प्रआर 1719 सुधीर, आर.2325 मनोज की | सराहनीय भूमिका रही।


NEWS NATIONAL WORLD's avatar

By NEWS NATIONAL WORLD

NNW NEWS NATIONAL WORLD MP/CG NEWS, समाचार, क्राइम, जन समस्या, पॉलिटिक्स, बॉलीवुड, सामाजिक,इत्यादि। मीडिया समूह का ऑनलाइन हिंदी समाचार पोर्टल है, जो की राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यवसाय, जीवन शैली, कला संस्कृति, पर्यटन से जुड़ी खबरों को हिंदी भाषा में एक ही स्थान पर लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज के साथ प्रदान करता है। अंकुल प्रताप सिंह,बघेल +91 8516870370 सब एडिटर गौरव जैन इंदौर +91 98276 74717 सह संपादक आमिर खान इंदौर +91 9009911100, प्रदीप चौधरी, संभाग ब्यूरो चीफ इंदौर +919522447447, रीवा जिला ब्यूरो चीफ कुशमेन्द्र सिंह +91 94247 01399.

Leave a Reply

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading