अलविदा उमेश भाई✍️राजेश उषा शर्मा, इंदौर।मनुष्य पंच तत्वों से ही निर्मित हुआ है और उसे पंचतत्व में ही लीन होना है,,,,उमेश भाई भी भले ही पंचतत्व में लीन हो गए हों लेकिन उनकी असमय मौत अभी भी गले नही उतर रही है, अभी विश्वास नही हो रहा है,,,,उमेश भाई सत्ता पक्ष के होने के बावजूद आखरी सांस तक संघर्ष ही करते रहे,,,, प्रखर, ओजस्वी और ऊर्जावान नेताओं को विपक्षी दलों द्वारा ऑफर मिलते रहते है,,,, उमेश भाई कुछ अलग मिट्टी के ही बने थे,,, भाजपा ने भले ही उन्हें उतना सम्मान न दिया हो न ही पूछ – परख की हो जिसके वो बिल्कुल हकदार और काबिल थे,,,,लेकिन पार्टी के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता में रत्ती भर कभी भी कमी नही आने दी,,,, यही उनकी खासियत, विशेषता और कबलियत थी, जो उन्हें औरों से जुदा रखती थी,,,, मंचों , सभाओं, टीवी डिबेट हो या सोशल मीडिया हो वे पार्टी की पैरविऔर वकालत आखरी सांस तक करते ही रहे,,,,उमेश भाई ही नही उनके सभी शुभचिंतकों को ये हमेशा दुख, अफसोस और मलाल रहेगा कि पार्टी ने उन्हें उल्लेखनीय कार्यों, वफादारी और अद्भुत प्रतिभा का कभी इनाम या प्रतिफल नही दिया,,,, वे चापलूसी, मक्खन पॉलिश, कानाफूसी और तोकोलॉजी से कोसों दूर रहे,, शायद इसलिए कोई महत्वपूर्ण पद, टिकिट और विशेष सम्मान कभी भी न पा सके,,,, इसी बात का उन्हे गहरा सदमा और मलाल था जो कई बार उनकी बेबाकी बातचीत, पोस्ट या निजी बातचीत से साफ साफ छलकता था,,,, इन सबके बावजूद वे अंत तक पार्टी के सच्चे सपूत, समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ता बने रहे और खुद को पार्टी के लिए झोंकते ही रहे,,,, इसलिए उमेश भाई आप बेजोड़ थे, सबसे अलग और सबसे जुदा थे,,,,,नियति के आगे किसी की नही चलती,,, न जाने कौनसी सुबह या कौनसी रात आखरी होगी नही पता,,,, जन्म, मृत्यु, यश, अपयश, कीर्ति सब कुछ उस परम सत्ता परमात्मा के परम हाथों में ही है,,, आपकी जुदाई का दर्द ताउम्र रहेगा,,,,दर्द ही अब दर्द देने लगा,दर्द ही हमारे घाव धोने लगा,दर्द से कभी भी हम इतने विचलित न हुएदर्द हमें छूकर खुद ही रोने लगा,,,,उमेश भाई आपको भूलना आसान नही है,,, आपका प्रेम , स्नेह और यारी ताउम्र याद रहेगी,,,,इतनी खूबी तो नही हममें कि,किसी के दिल में घर कर जायेंगे,पर भूलाना आसान भी नही होगा,ऐसा जरूर जरूर कुछ कर जाएंगे,,,, 🌹अलविदा उमेश भाई अलविदा🌹👏👏 Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन खामोश हुए दबंग सरस्वती पुत्र,,, उमेश शर्मा बीजेपी प्रवक्ता. जूनी इंदौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता सोने के जेवरात चोरों से किए बरामद.