बागपत के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा खेकड़ा की हर्षिता जैन को किया गया सम्मानितसयाद्वाद जैन एकेडमी बड़ागांव की छात्रा हर्षिता जैन ने सीबीएसई 2022 की 12वीं की परीक्षा में प्राप्त किये हैं 99 प्रतिशत अंकबागपत, उत्तर प्रदेश। विवेक जैन। जनपद बागपत को गौरवान्वित करने वाली हर्षिता जैन को ग्राम गौरीपुर मीतली में आयोजित एक शानदार और भव्य कार्यक्रम में बागपत के वर्तमान सांसद और पूर्व केन्द्रीय मंत्री डाक्टर सत्यपाल सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। खेकड़ा नगर की रहने वाली हर्षिता जैन स्याद्वाद जैन एकेडमी बड़ागांव में जीवविज्ञान वर्ग की छात्रा है। उन्होंने सीबीएसई 2022, 12वीं के परीक्षाफल में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद बागपत टॉप किया है। हर्षिता की माता रेखा जैन ने बताया कि हर्षिता ने जो उपलब्धि प्राप्त की है वह उस पर गर्व करती है। उन्होंने कहा कि सब कुछ हर्षिता की मेहनत और लगन व विद्याभूषण सन्मति सागर जी महाराज की कृपा से ही संभव हो पाया है। हर्षिता के पिता त्रिलोक चन्द जैन एक समाजसेवी है। वह विश्व प्रसिद्ध त्रिलोक तीर्थ धाम बड़ागांव के प्रबन्धक पद पर आसीन है और अनेकों धार्मिक, शैक्षिक संस्थाओं के सदस्य है। त्रिलोकचंद जैन ने बताया कि हर्षिता की माता रेखा जैन सरकारी स्कूल में अध्यापिका है। उन्होंने हर्षिता की पढ़ाई पर फोकस करने के साथ-साथ अध्यापन कार्य और घर-परिवार की देखभाल करने का फर्ज बखूबी निभाया है। हर्षिता की इस उपलब्धि में उनका विशेष योगदान रहा है। वहीं हर्षिता ने अपनी उपलब्धि का सम्पूर्ण श्रेय अपने गुरूजनों, अध्यापकों और परिजनों को दिया है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन अंधेरगर्दी ,मेट्रो नही मूलभूत सुविधा चाहिए विश्वविख्यात जैन तीर्थ बड़ागांव में मनाया गया पार्श्वनाथ निर्वाण महोत्सव
You must be logged in to post a comment.