बायपास सर्विस रोड पर स्कूटी सवार से मारपीट कर लूटी थी एक्सेस स्कूटी, सिर पर कड़े से किया था वार; महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए दिया वारदात को अंजाम इंदौर। शहर में लूट की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में कनाड़िया पुलिस ने बायपास सर्विस रोड पर स्कूटी सवार के साथ मारपीट कर लूट करने वाले तीन आरोपियों को 24 घंटे से भी कम समय में गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सुजुकी एक्सेस 125 स्कूटी भी बरामद कर ली है। जब्त स्कूटी की कीमत करीब 70 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस के अनुसार, 25 नवंबर 2026 की रात करीब 10:30 बजे फरियादी अपनी सुजुकी एक्सेस स्कूटी (MP09 BF3374) से बायपास सर्विस रोड स्थित वाइन शॉप के पास पहुंचा था। इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर पीछे से आए तीन बदमाशों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने फरियादी के सिर पर कड़े से वार कर उसे घायल कर दिया और डराकर उसकी स्कूटी छीनकर फरार हो गए। फरियादी की शिकायत पर कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 900/26, धारा 309(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी कनाड़िया तिलक कारोले ने पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 26 नवंबर को तीन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने लूट की वारदात करना स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लूटी गई स्कूटी बरामद कर ली गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी उर्फ माना (18), निवासी भूरी टेकरी, सुमित चावरे (19), निवासी जिला शाजापुर, हाल मुकाम दस्तूर डिलाइट गार्डन और सुमित चावरे (19), निवासी विश्वनाथ धाम कॉलोनी, खजराना के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने महंगे शौक और नशे की लत पूरी करने के लिए वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी सन्नी उर्फ माना के खिलाफ पहले से सात आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और चोरी से संबंधित मामले शामिल हैं। पुलिस अब आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी तिलक कारोले, उपनिरीक्षक दीपक पालिया सहित कनाड़िया थाने की पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में नशा तस्करों पर क्राइम ब्रांच का शिकंजा, तीन कार्रवाई में पांच आरोपी गिरफ्तार सिंधिया की कांग्रेस में वापसी के दरवाजे बंद, राहुल गांधी का स्पष्ट रुख; 2020 में पार्टी छोड़ने वालों को नहीं मिलेगी जगह