जबरन वॉशरूम में ले जाने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत; गांधी नगर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर भोपाल। भोपाल सेंट्रल जेल में पदस्थ 58 वर्षीय महिला प्रहरी ने जेलर मग्नू सिंह मरावी पर जबरन दुष्कर्म करने और घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने जेलर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाने की एसआई प्रभावती शर्मा के अनुसार, महिला प्रहरी बीती रात सेंट्रल जेल परिसर में ड्यूटी पर तैनात थी। रात करीब 10:30 बजे वह परिसर में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात जेलर मग्नू सिंह मरावी से हुई। महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि जेलर ने पहले उससे अश्लील बातचीत की और फिर जबरन वॉशरूम में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के मुताबिक, कथित घटना के बाद आरोपी ने उसे धमकाया कि यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। इसके बावजूद महिला प्रहरी देर रात गांधी नगर थाने पहुंची और पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया। इसके बाद जांच टीम सेंट्रल जेल परिसर पहुंची और कथित घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस अब जेल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज, ड्यूटी रजिस्टर और अन्य संबंधित रिकॉर्ड की जांच कर सकती है। घटना के समय परिसर में मौजूद कर्मचारियों से पूछताछ और संभावित गवाहों के बयान भी जांच का हिस्सा होंगे। बताया जा रहा है कि महिला प्रहरी वर्ष 2017 में भी जेल के एक अधिकारी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी है। हालांकि, पुराने मामले और वर्तमान शिकायत के बीच किसी तरह के संबंध की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी जेलर का पक्ष सामने आना बाकी है। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करना विद्यार्थियों को पड़ा भारी! मल्हार आश्रम के प्राचार्य ने दी जीरो नंबर देने की चेतावनी, वीडियो वायरल सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक का विदेशी अधिग्रहण : अनुभव और चुनौतियां