उज्जैन में रंगदारी का मामला, चार साथियों के साथ पहुंचकर वाहन मालिक से मांगा था हफ्ता; गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज उज्जैन। शहर के चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास वाहन खड़ा करने के एवज में 1500 रुपए प्रतिमाह रंगदारी मांगने और विरोध करने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी आरिफ को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पहले से चार आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इस मामले के बाद उसके विरुद्ध कुल पांच आपराधिक प्रकरण हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, घटना 8 नवंबर 2026 की रात की है। फरियादी जितेंद्र सिंह राजपूत निवासी गंगानगर, उज्जैन अपने घर के बाहर कब्रिस्तान के पास वाहन खड़ा कर रहा था। इसी दौरान मोना उर्फ मुजफ्फर अपने साथी आरिफ, अकिल और शाहरुख के साथ वहां पहुंचा। आरोपियों ने कब्रिस्तान के पास वाहन खड़ा करने के बदले 1500 रुपए प्रतिमाह देने की मांग की। फरियादी ने रुपये देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कुलदीप चौहान के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। आरोपियों ने वाहन में आग लगाने और जान से मारने की धमकी भी दी। फरियादी की शिकायत पर चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पा प्रजापति के निर्देशन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी आरिफ पिता आशिक शाह (24), निवासी ईदगाह कब्रिस्तान के पास, उज्जैन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पूर्व में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। अन्य आरोपियों की भूमिका को लेकर विवेचना जारी है। पुलिस टीम की भूमिका सराहनीय इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अशोक पाटीदार, एसआई नितेश प्रधान, आरक्षक कपिल राठौड़, आनंद मिश्रा, अभिषेक राठौड़, रवि पटेल एवं जगदीश गहलोत की महत्वपूर्ण भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन मां अंगारमोती के दरबार में आस्था का अनोखा नजारा, संतान सुख की कामना लेकर जमीन पर लेटीं हजारों महिलाएं इंदौर में नशे के खिलाफ क्राइम ब्रांच की दो बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर और एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार