स्कीम नंबर 78 में दो अज्ञात व्यक्तियों पर तोड़फोड़ का आरोप, पीड़ित ने लसूड़िया थाने में शिकायत देकर की कार्रवाई और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांगइंदौर। प्रदीप चौधरी। शहर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित स्कीम नंबर 78 में देर रात असामाजिक तत्वों द्वारा वाहनों और मकान में तोड़फोड़ किए जाने का मामला सामने आया है। दो अज्ञात व्यक्तियों पर सड़क किनारे खड़ी कारों और एक मकान की खिड़की के कांच फोड़ने का आरोप है। घटना को लेकर कार मालिक मथियास केलवा ने लसूड़िया थाने में लिखित शिकायत आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्विफ्ट डिजायर कार के आगे, पीछे और साइड के कांच तोड़ेशिकायतकर्ता मथियास केलवा के अनुसार, उनकी मारुति सुजुकी स्विफ्ट डिजायर कार को देर रात दो अज्ञात व्यक्तियों ने निशाना बनाया। आरोप है कि दोनों ने कार के आगे, पीछे और साइड के कांच फोड़कर वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का कहना है कि इसी दौरान क्षेत्र में खड़ी एक अन्य कार और एक मकान की खिड़की के कांच भी तोड़े गए।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों की पहचान करने और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान करने की मांगशिकायतकर्ता ने पुलिस को दिए आवेदन में घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की मांग की है, ताकि तोड़फोड़ करने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा सके। इसके साथ ही क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग भी की गई है।आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिसप्राप्त जानकारी के अनुसार, लसूड़िया थाना पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सहायता से तोड़फोड़ करने वाले अज्ञात व्यक्तियों की तलाश कर रही है। फिलहाल आरोपियों की पहचान और घटना के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर में म्यूल बैंक खातों के जरिए साइबर ठगी का खुलासा, 11 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज इंदौर में मल्टी-स्टेट साइबर फ्रॉड का खुलासा, म्यूल बैंक खातों के जरिए ठगी की रकम खपाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार