फोटोग्राफर के पास से 4.118 किलो गांजा बरामद, हत्या और हत्या के प्रयास सहित छह आपराधिक मामलों में दर्ज आरोपी एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ायाइंदौर। शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच इंदौर ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए गांजा और एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से करीब 4.118 किलोग्राम गांजा और 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त मादक पदार्थों और वाहन की कुल अनुमानित कीमत 4.61 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस आरोपियों से मादक पदार्थों के स्रोत और सप्लायर नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है।फोटोग्राफी करने वाला युवक गांजे के साथ गिरफ्तारक्राइम ब्रांच की पहली कार्रवाई में पुलिस ने 24 वर्षीय उदय डगला उर्फ मोनू को गिरफ्तार किया। आरोपी इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का निवासी है और फोटोग्राफी का काम करता है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर की रात संदिग्धों की तलाश के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को राजकुमार मिल स्थित सार्वजनिक शौचालय, सब्जी मंडी तिराहे के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी लेकर बैठा दिखाई दिया। पुलिस को देखकर उसकी संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे वाली बोरी से 4.118 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 41 हजार रुपये बताई गई है। मामले में अपराध क्रमांक 0173/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 में प्रकरण दर्ज किया गया है।12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तारदूसरी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने 46 वर्षीय श्याम बैरागी को गिरफ्तार किया। आरोपी छत्रीपुरा क्षेत्र का निवासी है और ड्राइवर का काम करता है। पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को किला मैदान रोड स्थित सीटीसी ग्राउंड के पास आरोपी काले रंग की हीरो होंडा शाइन मोटरसाइकिल पर संदिग्ध अवस्था में मिला। पुलिस ने उसे घेराबंदी कर पकड़ा और मोटरसाइकिल में लगे बैग की तलाशी ली। बैग से 12.26 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई।पुलिस ने एमडी ड्रग्स की कीमत करीब 1.20 लाख रुपये और मोटरसाइकिल की कीमत एक लाख रुपये आंकी है। इस तरह कुल 2.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 0172/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में मामला दर्ज किया गया है।आरोपी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक प्रकरणपुलिस के मुताबिक, श्याम बैरागी के खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या के प्रयास, एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य धाराओं में छह आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब उससे मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त, सप्लायर और अन्य संभावित सहयोगियों के संबंध में पूछताछ कर रही है।इस साल अब तक 184 आरोपी गिरफ्तारक्राइम ब्रांच की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक एनडीपीएस एक्ट के तहत चलाए गए अभियान में कुल 82 प्रकरण दर्ज कर 184 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान 3.38696 किलोग्राम एमडी ड्रग्स, 36.52 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 385.12 ग्राम ब्राउन शुगर और 10 ग्राम कोकीन सहित करीब 4 करोड़ 34 लाख 97 हजार रुपये मूल्य के मादक पदार्थ और वाहन जब्त किए गए हैं।क्राइम ब्रांच की टीम दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थों की आपूर्ति करने वाले लोगों और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की जानकारी जुटा रही है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन पनवार पुलिस ने 24 घण्टे के अन्दर लूट के आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल