सूने मकानों और फ्लैटों को बनाते थे निशाना, तेजाजी नगर क्षेत्र की दो चोरी की वारदातों का खुलासाइंदौर। शहर में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तेजाजी नगर थाना पुलिस ने नकबजनी की वारदातों में संलिप्त तीन सदस्यीय गैंग को पकड़ा है। पुलिस ने दो आरोपियों और एक बाल अपचारी को पकड़ा है। इनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल सहित करीब 2.50 लाख रुपये का मश्रुका बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में नकबजनी की दो वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त जोन-1 नरेंद्रसिंह रावत और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकट्टा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई। सहायक पुलिस आयुक्त आजाद नगर रविन्द्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेजाजी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई की।मुखबिर की सूचना पर पकड़े गए आरोपीपुलिस के मुताबिक, 21 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नायता मुंडला के आगे सनावदिया रोड पर कुछ संदिग्ध व्यक्ति खड़े हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपियों और उनके एक बाल अपचारी साथी को पकड़ा। आरोपियों की पहचान अजय उर्फ जादू गिरवाल (30), निवासी पाटल्यापुरा, मराठी मोहल्ला, हुकमाखेड़ी, राजेंद्र नगर, इंदौर तथा गणेश पंवार (22), निवासी संजय गांधी नगर, हुकमाखेड़ी, इंदौर के रूप में हुई है।दो वारदातों का खुलासापुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों की थाना तेजाजी नगर में दर्ज अपराध क्रमांक 281/2026 में संलिप्तता सामने आई। इसके बाद बीआरजी हिल्स कॉलोनी, सनावदिया रोड और नायता मुंडला क्षेत्र में हुई चोरी की एक अन्य वारदात के संबंध में भी जानकारी मिली। इस मामले में अपराध क्रमांक 481/2026 दर्ज है। दोनों प्रकरणों में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस आरोपियों से अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।दिन में करते थे रेकी, 5 से 10 मिनट में वारदातपुलिस के मुताबिक, आरोपी दिन के समय सूने मकानों और फ्लैटों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर ताला तोड़कर अंदर घुसते और पांच से दस मिनट के भीतर चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हो जाते थे। वारदात के दौरान एक आरोपी मोटरसाइकिल लेकर बाहर तैयार रहता था, जबकि अन्य दो मकान या फ्लैट में प्रवेश कर चोरी करते थे।सोने-चांदी के आभूषण और मोटरसाइकिल जब्तपुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के मंगलसूत्र के 10 मोती, मंगलसूत्र का एक पेंडल, चांदी की दो पायजेब, बच्चों के चांदी के दो कड़े और मोटरसाइकिल क्रमांक MP-11-ZP-1339 जब्त की है। जब्त मश्रुके की कुल अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है।आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्डपुलिस के अनुसार, आरोपी अजय उर्फ जादू गिरवाल के विरुद्ध राजेंद्र नगर और पीथमपुर के सेक्टर-1 थाने में पूर्व में प्रकरण दर्ज हैं। वहीं, गणेश पंवार के विरुद्ध भी राजेंद्र नगर थाने में पूर्व अपराध पंजीबद्ध है। दोनों आरोपियों और बाल अपचारी के नाम तेजाजी नगर थाने में दर्ज दोनों मौजूदा प्रकरणों में भी सामने आए हैं।पुलिस टीम की रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरीक्षक देवेंद्र मरकाम, सहायक उपनिरीक्षक दारासिंह मुजाल्दे, सहायक उपनिरीक्षक मनोहर सोलंकी सहित थाने के पुलिसकर्मियों और जोन-1 साइबर सेल की टीम की अहम भूमिका रही। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ऑपरेशन हमदर्द मानवीय पुलिसिंग का उत्कृष्ट उदाहरण : राजा बाबू सिंह महाकालेश्वर मंदिर में NSG कमांडो की मॉक ड्रिल, 150 जवानों ने लिया हिस्सा