रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य पुलिस सेवा संवर्ग के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति देने का आदेश जारी किया है। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी अथवा समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थापना दी जाएगी। इस संबंध में आदेश 15 अक्टूबर 2026 को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी किया गया।शासन का यह निर्णय विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की 17 सितंबर 2026 को आयोजित बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर लिया गया है। पदोन्नति की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के नियम 14 एवं 23 और अनुसूची-पांच में निहित प्रावधानों के तहत की गई है।अलग से जारी होंगे पदस्थापना आदेशजारी आदेश के अनुसार, राज्य पुलिस सेवा के 12 वरिष्ठ अधिकारियों को पदोन्नति के बाद उच्च पदों पर पदस्थापित किया जाएगा। अधिकारियों को किस जिले या इकाई में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी, इसकी जानकारी पृथक से जारी होने वाले पदस्थापना आदेश में सामने आएगी।इस प्रशासनिक निर्णय से राज्य पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारियों को उच्च पदों पर जिम्मेदारी मिलने का रास्ता साफ हुआ है। अब संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना को लेकर अलग आदेश जारी होने का इंतजार है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन एक मिनट की देरी पर राजस्व निरीक्षक को बैठक से बाहर करने का आरोप, पटवारियों ने जताया विरोध ग्वालियर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव की तैयारी तेज, 9 सदस्यीय तदर्थ समिति गठित