कनाड़िया पुलिस की दो अलग-अलग कार्रवाई; 24.55 ग्राम एमडी ड्रग्स सहित करीब 4 लाख रुपये का मश्रुका जब्त इंदौर। शहर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कनाड़िया थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में एमडी ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से कुल 24.55 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। जांच में उनके पास से मिली स्कूटी और मोटरसाइकिल चोरी की होने की जानकारी भी सामने आई है। पुलिस ने दोनों वाहनों सहित करीब 4 लाख रुपये का मश्रुका जब्त किया है। पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के निर्देश पर शहर में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-2 अमन सिंह राठौड़, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अमरेंद्र सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त खजराना आशीष पटेल के मार्गदर्शन में कनाड़िया थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पहली कार्रवाई में स्कूटी सवार आरोपी पकड़ाया पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर 2026 की रात टीपीएस-05 रोड के पास गश्त के दौरान सफेद रंग की स्कूटी पर बैठे एक संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजा उर्फ राजू राठौर (23), निवासी अरावली परिसर, भूरी टेकरी, इंदौर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 11.96 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुई। इस मामले में कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 788/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस के अनुसार, जांच में जब्त स्कूटी बंगाली चौराहे के पास सर्विस रोड, थाना पलासिया क्षेत्र से चोरी की होना सामने आया। बिना नंबर की बाइक के साथ दूसरा आरोपी गिरफ्तार दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने टीपीएस-09, बिचौली हप्सी के पास मुख्य मार्ग पर बिना नंबर की बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल के साथ एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान इसराइल खान (40), निवासी ग्राम अत्तर, थाना धनगांव, जिला खंडवा, हाल मुकाम दरगाह के पास, खजराना, इंदौर के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 12.59 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। इस मामले में कनाड़िया थाने में अपराध क्रमांक 789/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 में प्रकरण दर्ज किया गया। जांच में मोटरसाइकिल राजबाड़ा क्षेत्र से चोरी की होने की जानकारी सामने आई है। ड्रग्स के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की तलाश पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 24.55 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक स्कूटी और एक बजाज सीटी-100 मोटरसाइकिल जब्त की है। जब्त मश्रुके की कुल अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस अब आरोपियों से मादक पदार्थ के स्रोत और इस कारोबार में अन्य लोगों की संभावित संलिप्तता के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस टीम की रही महत्वपूर्ण भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सहर्ष यादव, उपनिरीक्षक दीपक पालिया, सहायक उपनिरीक्षक दिलीप बगड़ावत, मुकाम डाबर, प्रधान आरक्षक शिवकुमार यादव, किशोर सावलिया सहित आरक्षक आनंद जाट, रुपेन्द्र भाटी, विशाल बेड़िया, प्रमोद जाट, आकाश त्रिवेदी, मंगेश जोवन, रामचरण दांगी, सोनू गुर्जर और महेंद्र मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इंदौर पुलिस के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन इंदौर के गौरी नगर में अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई से पहले सियासी हलचल, रहवासियों ने किया विरोध Let Us Be the Veins of Cuba that Imperialism Cannot Cut!