रीवा । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक निशा मिश्रा एवं कोतवाली पुलिस स्टाप के द्वारा अवैध मादक पदार्थ बिक्री करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

दिनांक 13.10.26. को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कबाड़ी मोहल्ला का एक व्यक्ति अपने घर में गांजा की बिक्री करने के लिये रखा है थाना सिटी कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक निशा मिश्रा के नेतृत्व में हमराही स्टाफ द्वारा दबिश दी एवं वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया एवं उक्त व्यक्ति का नाम पता पूँछा गया जो अपना नाम गुलाब लोनिया पिता करण लोनिया उम्र 35 वर्ष निवासी कबाड़ी मोहल्ला वार्ड क्र 19 थाना कोतवाली का होना बताया जिसकी तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से 1 किलो 50 ग्राम गांजा, कीमत करीबन 15000 रूपये का जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से माननीय न्यायालय के आदेश पर केन्द्रीय जेल रीवा भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में निरी. निशा मिश्रा, सउनि तामेन्द्र सिंह, प्र आर 383 अनिल विश्वकर्मा, प्र आर1043 लवकुश सिंह, आर.199 ओमकार त्रिपाठी, आर. 937 सागर गौतम, आर. 155 जितेन्द्र तिवारी, आर. 495 कृष्णेन्द्र कान्त तिवारी, आर. 1208 अनुराग चौरसिया, आर. 1186 धर्वेन्द्र प्रजापति, आर. 1137 रविशंकर द्विवेदी म.आर. 1126 दिव्या सिंह की भूमिका सराहनीय थी।

kushmendra's avatar

By kushmendra

Journlist- NNW News(News National World)

प्रातिक्रिया दे

You missed

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from NNWORLD

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading