सीहोर में प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई पर जताई नाराजगी, प्रभावित परिवारों की पीड़ा मुख्यमंत्री तक पहुंचाने की कही बात सीहोर। प्रदीप चौधरी। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के ग्राम कोसमी में प्रशासन और वन विभाग की कार्रवाई को लेकर केंद्रीय मंत्री एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाराजगी जताई है। उन्होंने लंबे समय से जमीन पर काबिज लोगों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिन लोगों ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को समर्थन दिया, आज उन्हीं लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रभावित परिवारों की पीड़ा, उनके आंसू, बर्बाद हुई फसल और उनके भविष्य पर पड़े असर की जानकारी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी जाएगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की कार्यप्रणाली से भाजपा और मुख्यमंत्री की छवि खराब होने की स्थिति बन रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पहले भी आग्रह कर चुके हैं कि वर्षों से जमीन पर काबिज लोगों को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को दुखद बताते हुए कहा, “इन्हीं के वोट से हम लोग जीतते हैं और इन्हीं के वोट से मोहन जी मुख्यमंत्री बने हैं।” शिवराज सिंह चौहान ने स्पष्ट किया कि वह इस मामले में प्रभावित लोगों की बात मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे, ताकि उनकी समस्याओं और नुकसान से जुड़े पहलुओं पर ध्यान दिया जा सके। ग्राम कोसमी में हुई कार्रवाई को लेकर उनके इस बयान के बाद प्रशासनिक कार्रवाई और प्रभावित परिवारों के हितों को लेकर चर्चा तेज हो गई है। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन सोनीपत के महाराजा अग्रसेन भवन में धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जी की जयंती