सोनीपत/बागपत। विवेक जैन। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में सोनीपत में रविवार को विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हवन-पूजन, महाराजा अग्रसेन जी को माल्यार्पण, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और भव्य मंचीय कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में एकता, सेवा और समरसता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर-14 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन तथा पुरानी अनाज मंडी स्थित श्री अग्रसेन परिसर में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह श्री अग्रसेन परिसर, पुरानी अनाज मंडी में हवन के साथ हुई। इसके बाद महाराजा अग्रसेन भवन, सेक्टर-14 में हवन का आयोजन किया गया। महाराजा अग्रसेन चौक पर महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। जयंती समारोह में सांस्कृतिक एवं मंचीय कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में सुप्रसिद्ध भजन गायक प्रिंस जैन ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर अग्रवाल समाज के 10वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जिन्होने 2026 में 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये है सम्मानित किया गया। इसके अलावा अग्र समाज के विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। आयोजकों की ओर से भोजन प्रसाद की व्यवस्था की गई, जिसमें व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष प्रबंध शामिल था। कार्यक्रम आयोजनकर्त्ता – महाराजा अग्रसेन समाज कल्याण समिति सोनीपत की और से प्रधान व मुख्य संरक्षक टीकाराम मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जयंती का यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकजुटता का संदेश देने वाला रहा। उन्होने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के वरिष्ठ उप प्रधान संजय सिंगला व पवन अग्रवाल, उप प्रधान सतपाल गुप्ता व पंकज मंगला, संस्थापक एवं महामंत्री ओडी गर्ग, महामंत्री विकास मंगला, संगठन मंत्री रवि हरिकिशन मित्तल, मंत्री एड़वोकेट अरविन्द मित्तल, कोषाध्यक्ष अशोक गर्ग, मीडिया प्रभारी डाक्टर राजेश गुप्ता सहित समस्त सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर हरियाणा सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, सोनीपत के मेयर राजीव जैन, चण्ड़ीगढ़ के आयकर विभाग के आयुक्त विवेक अग्रवाल, वीरेन्द्र बंसल टाईको प्लास्टिक टैक्नोलोजिज प्राईवेट लिमिटेड वाले, बिजेन्द्र गोयल अग्रवाल प्रोपर्टी सोनीपत वाले, महाराजा अग्रसेन धाम कुंडली के संस्थापक व अध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, महामहिम राष्ट्रपति जी व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सम्मानित वरिष्ठ पत्रकार विपुल जैन सहित सैकड़ों की संख्या में अग्रबधु उपस्थित थे। Share this:Tweet Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp PostMoreLike this:Like Loading… Related पोस्ट नेविगेशन ज्ञान ज्योति सीनियर सेकेंडरी स्कूल घिटोरा में श्रीचन्द शर्मा के समर्थन में भव्य समारोह आयोजित